Placeholder canvas

स्कूलों में पढ़ाई जाए गीता, IIT में पढ़कर लोग विदेश चले जाते हैं और वहां बी’फ खाते हैं: गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया में सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उनका एक और बयान मीडिया में जमकर सुर्खियों में छाया रहा, जब उन्होंने यह कह दिया है कि स्कूलों में बच्चों को भगवत गीता का पाठ करना चाहिए।

गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, “हम बच्चों को इसाई मिशनरी के स्कूल भेज देते हैं। वो आइआइटी में पढ़कर इंजिनियर बन जाते हैं और बाद में वो विदेश चले जाते हैं। जहां पर जाकर वो बीफ खाने लगते हैं। वो बी’फ क्यों खाते हैं? वो बी’फ खाते हैं क्योंकि हम उन्हें संस्कार और संस्कृति नहीं पढ़ाते हैं।”

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने ऐसा कोई विवादित बयान दिया है इसके पहले भी कई दफा ऐसा विवादित बयान दे चुके हाल ही में सितंबर 2019 में गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती हुई जनसंख्या पर बयान दिया था जिसमें उन्होंने यह कहा था कि अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया तो देश में सामाजिक समरसता ना तो आएगी और ना ही देश का विकास होगा।

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में नागरिक संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण के लिए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, “विपक्षी पाकिस्तान की भाषा बोलने की कोशिश कर रहे हैं इसके अलावा वे घुसपैठियों को बचाने में जुटे हुए हैं। वे देश में एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा सा 1947 का माहौल पैदा करना चाहते हैं।”