Placeholder canvas

कोरोना संकट के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोलकाता से लंदन 160 नागरिकों को ले उड़ा विमान

New Delhi: कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन की वजह से हजारों भारतीय दूसरे देशों में फंसे हुए है। वहीं दूसरे देशों के कई नागरिक भारत में फंसे हुए है। जिसमें UK के लंदन के भी नागरिक शामिल है। भारत में 160 ब्रिटिश नागरिक लॉकडाउन की वजह से यहां फंसे हुए थे। जिन्हें हाल ही में ब्रिटिश एयरवेज की स्पेसल फ्लाइट के जरिए बंगाल के कोलकाता से दिल्ली लाते हुए लंदन पहुंचाया गया है।

भारत से अपने 160 नागरिकों की वापसी के बाद ब्रिटिश के डिप्टी हाईकमिश्नर ने भारत को शुक्रियां करते हुए कहा कि-“इस्ट और नॉर्थ-इस्ट भारत में फंसे ब्रिटिश नागरिकों को ब्रिटिश सरकार की तरफ से भेजी गई स्पेशल फ्लाइट से लंदन वापस भेज दिया। मैं भारत सरकार, वेस्ट बंगाल सरकार, कोलकाता एयरपोर्ट, लोकल अथ्रौटी और होटल होलीडे का शुक्रियां अदा करता हूं। उन्होंने ब्रिटिश नागरिकों उनके स्वेदश भेजने में हमारी मदद की।”

बता दें कि ब्रिटिश एयरवेज की ये फ्लाइट 336 सीटों वाली एक बोइंग B777-200 फ्लाइट थी और तकनीकी ठहराव के वजह से कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरी और फिर बहरीन के रास्ते ब्रिटेन के लिए रवाना हुई। इस घटना ने पहली बार यह भी संकेत दिया कि यूरोप की ये साल 2009 के बाद पहली डायरेक्ट फ्लाइट थी जो कोलकाता में उतरी थी। बता दें कि भारत सरकार ने कुछ समय के लॉकडाउन के बाद भारत में फंसे सभी विदेशी नागरिकों उनके स्वदेश वापस भेजना का फैसला किया है।

इंडियन होम मिनिस्ट्री ने इस बारे में बताया कि कई दूसरे देश हैं जो भारत में फंसे अपने नागरिकों को वापस अपने देश ले जाना चाहते है। उनकी इस चाहत को पूरा करने के लिए भारत सरकार उनकी पूरी मदद करेंगा। अब तक भारत सरकार ने ब्रिटिश के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया सहित भारत में फंसे कई देशों के नागरिकों उनके देश भेज चुका है।