Placeholder canvas

हार्दिक पांड्या की टीम को मिला आंद्रे रसेल दूसरा पॉवर हिटर, महज 50 लाख देकर आशीष नेहरा ने ऐसा चला दांव

वेस्टइंडीज के ओडियन स्मिथ को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए पिछले सत्र की विजेता गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस यानी कि 50 लाख रुपए में खरीदा है।

इस खिलाड़ी ने आईपीएल में शामिल होने के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए ही रखा था। ओडियन स्मिथ में अब तक आईपीएल में सिर्फ छह मुकाबले ही खेले।

गौरतलब है कि ओडियन स्मिथ को अपने हम वतन आंद्रे रसेल की तरह एक विस्फोटक गेम चेंजर क्रिकेटर माना जाता हैं। यही कारण है कि उन्हें अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा आंद्रे रसेल कहा जाता है।

महज 50 लाख देकर आशीष नेहरा ने ऐसा चला दांव

माना जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने ओडियन स्मिथ को महज 50 लाख देखर तगड़ा दांव चल दिया। दरअसल ओडियन स्मिथ को साल 2022 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने छह करोड़ की भारी भरकम धनराशि में अपने साथ जोड़ा था,

हालांकि शानदार प्रदर्शन नहीं दिखाने की वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया था, लेकिन आंद्रे रसेल आलराउंडर प्रदर्शन दिखाने की क्षमता को देखते हुए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने अपने टीम में महज 50 लाख में शामिल कर लिया।

ओडियन स्मिथ के आईपीएल कैरियर के बारे में जाने यहां पर

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ओडियन स्मिथ (Odeon Smith) में तब तक आईपीएल में सिर्फ छह मुकाबले खेलकर 51 रन बना सके हैं। इसके अलावा उन्होंने छह मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में 30 रन देकर चार विकेट इस कैरेबियाई गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

ये भी पढ़ें- 5 साल से टीम इंडिया से दूर, अब IPL नीलामी में खुली किस्मत, 2.40 करोड़ देकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया शामिल

पिछले साल ही किया है आईपीएल डेब्यू

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी ओडियन स्मिथ ने पिछले साल 27 मार्च 2022 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू डॉक्टर डी वाई पाटिल स्टेडियम में किया था।

इस खिलाड़ी ने पिछले साल 17 अप्रैल 2022 को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध इसी मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल स्तर पर ऐसा है प्रदर्शन

ओडियन स्मिथ ने वेस्टइंडीज के लिए 5 वनडे मुकाबले खेल कर 36 की औसत और 192 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 144 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 रनों की बड़ी पारी भी खेली है।

वनडे क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम पर 6 विकेट भी दर्ज हैं। वहीं, अगर इस क्रिकेटर के t20 इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर की बात की जाए तो उन्होंने 24 मुकाबले खेल कर 162 रन बनाए हैं। t20 में 162 रन बनाने के अलावा उन्होंने 24 विकेट भी झटके हैं।

2018 में पहली बार रखा था इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम

ओडियन स्मिथ वेस्टइंडीज के लिए अपना t20 डेब्यू पाकिस्तान के विरुद्ध 2 अप्रैल 2018 को नेशनल स्टेडियम में किया था।

इस खिलाड़ी ने अपना लास्ट t20 मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 21 अक्टूबर 2022 को खेला था। ओडियन स्मिथ ने अपना वनडे डेब्यू 8 जनवरी 2022 को आयरलैंड के विरुद्ध सबीना पार्क में किया था।

ये भी पढ़ें :स्टीव स्मिथ ने बल्ले से मचाया धमाल, दोहरा शतक जड़कर कर लिया डॉन ब्रैडमैन की बराबरी