साड़ी में महिला को एंट्री नहीं देने वाले दिल्ली के रेस्टोरेंट पर लगा ताला, इस वजह से हुई कार्रवाई

हाल ही में दिल्ली के रेस्टोरेंट में साड़ी पहनकर एंट्री ना देने का एक मामला समाने आया था जिसकी वजह से ये रेस्टोरेंट चर्चा में बना हुआ है। वहीं इस बीच खबर है कि इस दिल्ली के रेस्टोरेंट पर एक बड़ी मुसीबत आ गयी है।

दरअसल, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने Health trade licence ने रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है। वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाद सामने आने पर Aquila रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही health trade license न होने पर जुर्माना लगाया गया और क्लोजर नोटिस भी जारी किया गया।

वहीं इस नोटिस को 24 सितंबर को जारी किया गया। वहीं इसमें ये भी कहा गया है कि पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर ने पाया कि रेस्टोरेंट बिन हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के चल रहा था। साथ ही रेस्टोरेंट में अस्वच्छता पाई गई थी। इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक से 48 घंटे के भीतर इसे बंद करने का आदेश दिया गया।

fggfggfd

इसी के साथ नोटिस में कहा गया, अगर रेस्टोरेंट मालिक ऐसा नहीं करता तो निगम बिना किसी अगले नोटिस के उचित कार्रवाई करेगी। इसमें रेस्टोरेंट की सीलिंग भी शामिल है। वहीं, इसके जवाब में रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि यह रेस्तरां बंद कर दिया गया।

आपको बता दें, पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें एक महिला दावा कर रही थी कि उसे साड़ी पहनने के चलते रेस्तरां में एंट्री नहीं दी गई। इतना ही नहीं महिला ने रेस्टोरेंट के स्टाफ पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।

वही, रेस्टोरेंट ने अपने बचाव में कहा था कि यह रेस्तरां एक घरेलू ब्रांड है जो भारतीय समुदाय का सम्मान करने में विश्वास करता है और हमेशा आधुनिक से लेकर पारंपरिक तक सभी ड्रेस कोड में अपने मेहमानों का स्वागत करता है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट ने दावा किया था कि यह विवाद जगह को लेकर था और महिला ने मैनेजर को थप्पड़ भी मारा था।