Placeholder canvas

मां की पुकार सुन बीमार बच्चे के लिए ऐसे आया राजस्थान से मुबंई ऊंटनी का दूध

New Delhi: कोरोना वायरस के फैलाव से परेशान भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया है। जिसकी वजह से पूरा देश बंद है, लाकडाउन की अवधि में कोई सर्वजनिक सेवा चालू नहीं है, फिर चाहे वो बस,ट्रेन या प्लेन हो। सब कुछ बंद है। ऐसी हालत में मुसीबत में फंसे लोगों कि मदद के लिए पुलिस प्रशासन आगे खड़ा है। वहीं इसी बीच एक एसी खबर आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल पुलिस ने एक मां की गुहार पर उसके बीमार बच्चे के लिए 20 लीटर ऊंटनी का दूध उपलब्ध करवाया।

जाहिर है कि ये सुनने के बाद आप भी इस मामले के बारे में पुरी जानकारी लेना चाहते है। बता दें कि ये केस मुबंई का है। जहां के चेंबूर में रहने वाली एक औरत ने ट्वीटर मुबंई पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने अपने ट्वीटर पर में लिखा-“सर मेरा साढ़े तीन साल का बेटा ऑटिज्म और एलर्जी की बीमारी से सफर कर रहा है। वो सिर्फ ऊंटनी के दूध और थोड़ी सी दाल खा कर ही जिंदा है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऊंटनी का दूध मिलना मुश्किल हो गया। अगले कुछ ही दिनों में स्टोर किया हुआ हुआ दूध खत्म हो जाएगा। ऊंटनी का ये दूध राजस्थान सदरी में मिलेगा।”

ेमे्ि्ि

औरत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसके बाद IPS ऑफिसर अरुण बोथरा ने इस ट्वीट का रिप्लाई दिया। राजस्थान के IPS ऑफिसर अरुण बोथरा ने मुंबई की इस औरत से कॉन्टेक्ट करने की भी किया। जिसके बाद उन्होंने राजस्थान के रेवले आधिकारी को उस महिला की जरूरत के बारे में बताया। जिसके बाद ऊंटनी के दूध को उस महिला तक पहुंचाने की कार्रवाही शुरू हो गई।

ौैााी

IPS अरुण बोथरा ने ट्वीट कर बताया कि लुधियाना और बांद्रा के बीच ट्रेवल करने वाली कार्गो ट्रेन 00902 को राजस्थान के फालना स्टेशन पर रोका जाएगा, जहां से ऊंटनी का दूध लेकर मुबंई की उस महिला तक पहुंचा जाएगा।