Placeholder canvas

IAS किरण कुमार ने पेश की मिसाल, सरकारी अस्पताल में बच्चे को दिया ज’न्म

New Delhi: झारखंड के गोड्डा एरिया की एक महिला IAS अधिकारी ने एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के बजाय अपने नवजात बच्चे को सरकारी अस्पताल में जन्म देकर एक मिसाल कायम की है। ये मिसाल गोड्डा की डीसी किरण कुमार पासी ने कायम किया है, किरण कुमार प्राइवेट अस्पताल के बजाए सरकारी सदर अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया।

सरकारी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देने के फैसले के लिए सोशल मीडिया पर महिला IAS अधिकारी की कई लोगों ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि IAS अधिकारी ने आम लोगों के लिए एक अच्छा उदाहरण स्थापित किया है जो आमतौर पर सरकारी अस्पतालों में इन सब केस को ले जाने से बचते हैं। किरण कुमार पासी और उनके नवजात बच्चे की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है।

FB IMG 1583054553896

सिविल सर्जन एसपी मिश्रा ने कहा कि मां और उनका नवजात बच्चा दोनों ही बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वो यहां आईं। इससे सरकारी सिस्टम पर लोगों का विश्वास जाहिर तौर पर बढ़ेगा।” किरण कुमारी पासी को अब अगले दो दिनों के लिए चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। उनकी सफल डिलीवरी के बाद, कई अधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे और उन्हे बधाई दी। देवघर की डीसी नैंसी सहाय डिलिवरी के बाद उन्हे मिलने सदर अस्पताल पहुंची। उन्होंने भी इस काम के लिए किरण कुमारी पासी की तारिफ की और कहा कि इससे लोगों में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए विश्वास पैदा होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें, झारखंड के गोड्डा एरिया की महिला आईएएस किरण कुमार दूसरा बार मां बनी है। इसके पहले भी उनका पहला बच्चा ऑपरेशन के जरिए ही हुआ था। मालूम हो कि जनता की समस्या और एक ईमानदार अफसर की छवि रखने वाली किरण कुमार को चुन्निदा अधिकारियों में गिना जाता है।