Placeholder canvas

Asia Cup 2022: अगर स्टंप्स पर लग जाता ऋषभ पंत का थ्रो तो बदल सकता था मैच का नतीजा, फैंस करने लगे धोनी को याद

एशिया कप 2022 के सुपर 4 के एक मुकाबले में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। जहां पर टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना लगभग टूट गया है।

एक बार फिर मुकाबला अंतिम ओवर तक गया जहां पर श्रीलंका के टीम ने बाजी मारते हुए 1 गेंद पहले जीत हासिल की। मुकाबले की आखिरी की 2 गेंदों पर श्रीलंका को 2 रनों की दरकार थी। ऐसे में गेंद ऋषभ पंत के पास गई और वह ढंग से थ्रो नहीं कर पाए। इसके चलते टीम इंडिया को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

फैंस को याद आए धोनी

मान लीजिए कि अगर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत स्टंप्स पर डायरेक्ट थ्रो मार देते तो ऐसे में मुकाबला फस जाता और इसमें भारतीय टीम भी जीत हासिल कर सकती थी। मगर ऋषभ पंत ने यह मौका गवा दिया।

जिसके बाद फैंस को एम एस धोनी याद आ गए। भारत के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2016 के आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में अपने दस्ताने उतार कर दौड़ लगाकर बांग्लादेशी बल्लेबाज को आउट कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

अर्शदीप ने की कमाल की गेंदबाजी लेकिन भारत को मिली हार

arshdeep a

एशिया कप 2022 में भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने पारी का आखिरी ओवर फेंका। उन्होंने इस ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को शानदार स्थिति तक पहुंचाया।

श्रीलंका को पारी की आखिरी की 2 गेंदों पर के लिए 2 रनों की दरकार थी। और जब अर्शदीप सिंह ने अपनी ओवर की पांचवी गेंद डाली तो श्रीलंकाई बल्लेबाज उस गेंद पढ़ नहीं सका और बीट हो गया है। जीत के बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने रन लेने के लिए दौड़ लगाई और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने स्टंप्स पर थ्रो मारा लेकिन गेंद मिस कर गई। जिसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों में जीत के लिए जरूरी रन दौड़ कर पूरा कर लिए।

गौरतलब है कि भारतीय टीम श्रीलंका के हाथों हारकर अब लगभग फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। लंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 1 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली।