Placeholder canvas

अगर इन प्लेइंग-11 के साथ उतरी RAJASTHAN ROYALS, तो IPL 2022 जीतने की बन सकती है प्रबल दावेदार

आईपीएल नीलामी 2022 के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) ने कुल 21 खिलाड़ियों को खरीदा। प्रसिद्ध कृष्ण जिन को 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया उनकी सबसे महंगी पिक थे।

अगर इन 11 धुरंधर खिलाड़ियों के साथ उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  , तो IPL 2022 जीतने की बन सकती है सबसे प्रबल दावेदार 

1. जोस बटलर

images 70 1

जोस बटलर आईपीएल 2022 में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  ने नीलामी से पहले ही उन्हें रिटेन कर लिया था। इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने आईपीएल 2021 में 7 मैच खेले और 36.28 की औसत से 254 रन बनाए।

2. देवदत्त पडिक्कल

images 71

देवदत्त पडिक्कल अन्य सलामी बल्लेबाज हैं जिन्हें टीम आईपीएल 2022 के शुरुआती मैचों में चुन सकती है। राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को 7.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। पडिक्कल पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उन्होंने 14 मैचों में 411 रन बनाए।

3. संजू सैमसन

images 72

संजू सैमसन टीम के लिए नंबर 3 बल्लेबाज हो सकते हैं। वह टीम के कप्तान और विकेटकीपर भी होंगे। फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें आईपीएल 2022 के लिए शीर्ष रिटेंशन बनाया था।14 मैचों में उन्होंने 40.33 की औसत से 484 रन बनाए थे। वह टीम की बेहद अहम कड़ी होंगे।

4. रस्सी वान डेर डूसन

images 73

रस्सी वान डेर डूसन राजस्थान रॉयल्स के लिए मध्य क्रम के खिलाड़ी हो सकते हैं। रस्सी ने अब तक कोई आईपीएल सीजन नहीं खेला है और आईपीएल 2022 में डेब्यू करेंगे। हाल ने उनका प्रदर्शन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है।

5. शिमरोन हेटमायर

images 74

शिमरोन हेटमायर एक फिनिशर और पिंच हिटर में रूप में टीम का हिस्सा होंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। उन्होंने 14 मैचों में 34.57 की औसत और 1 अर्धशतक की मदद से 242 रन बनाए।

6. रियान पराग

images 75

रियान पराग ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। आईपीएल नीलामी 2022 के दौरान टीम ने पराग को 3.8 करोड़ की राशि मे वापिस टीम में बुलाया। उन्होंने पिछले साल 11 मैचों में 93 रन बनाए और 1 विकेट लिया।

7. रविचंद्रन अश्विन

images 76

रविचंद्रन अश्विन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी करियर में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। चाहे गेंदबाजी को या बल्लेबाजी वह हर जगह शानदार प्रदर्शन कर रहें है। दाएं हाथ का स्पिनर पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल का हिस्सा था। उन्होंने 13 मैचों में 7 विकेट झटके।

8. प्रसिद्ध कृष्णा

images 77

प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। कृष्णा उन तेज गेंदबाजों में से एक होंगे जिन्हें टीम आईपीएल 2022 में प्लेइंग इलेवन में बनाए रखेगी। कृष्णा आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 12 विकेट लिए।

9. नाथन कूल्टर-नाइल

images 78

आईपीएल 2022 में टीम के लिए नाथन कूल्टर-नाइल एक और तेज गेंदबाज हो सकते हैं। नाथन ने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और 5 मैचों में 18.14 की औसत से 7 विकेट लिए। वह टीम की पेस अटैक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

10. नवदीप सैनी

images 79

नवदीप सैनी आईपीएल 2022 में टीम के लिए एक और तेज गेंदबाज विकल्प हो सकते हैं। सैनी पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सदस्य थे। पिछले सीजन में वह केवल दो मैच खेल पाए थे जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। उनके नाम आईपीएल में अब तक 28 मैचों में 17 विकेट है।

11. युजवेंद्र चहल

images 80

युजवेंद्र चहल वह स्पिनर हो सकते हैं जिसे टीम आईपीएल 2022 में चुनेगी। चहल पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उन्होंने 15 मैचों में 20.77 की औसत से 18 विकेट लिए थे।

ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, जानिए किस प्लेयर को अब मिली जिम्मेदारी