Placeholder canvas

IND vs AUS : दूसरे टी20 में बने 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने Rohit Sharma

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20I में 6 विकेट से हरा दिया है। भारत ने मैच 4 गेंद शेष रहते अपने नाम किया। भारत के लिए जीत के स्टार रहे रोहित शर्मा जिन्होंने मात्र 20 गेंदों में नाबाद 46 रन की पारी खेली। ये 8 ओवर का मैच था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन 43 नाबाद मैथ्यू वेड ने बनाए। ये लक्ष्य भारत के लिए कठिन था। पर रोहित शर्मा किसी अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करने उतरे थे। एक तरफ विकेट गिरते रहे दूसरी तरफ रोहित रन बनाते गए और अंत में टीम ने मैच अपने नाम किया।

आज के मैच में बने 10 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

1. बारिश के कारण आज केवल 8 ओवर का मैच खेला गया।

2. जसप्रीत बुमराह ने 2.5 महीने बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की उन्होंने एक विकेट भी लिया।

3. हर्षल पटेल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों के लिस्ट में नंबर दो पर आ गए है। अब तक वह   इस साल 31 छक्के खा चुके है।

4. एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत के गेंदबाज द्वारा लिए सर्वाधिक टी20I विकेट

20 – चहल बनाम श्रीलंका
16 – बुमराह बनाम ऑस्ट्रेलिया*
16 – चहल बनाम इंग्लैंड
14 – भुवी बनाम श्रीलंका
14 – भुवी बनाम दक्षिण अफ्रीका
14 – हार्दिक बनाम इंग्लैंड

5. रोहित शर्मा टी20I क्रिकेट में 500 चौके लगाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बने।

6. रोहित शर्मा T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है आज उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा।

7. एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक T20I छक्के खाने वाले गेंदबाज

31 – हर्षल (2022)*
22 – चहल (2017)
21 – अवेश (2022)
21 – चहल (2018)
20 – चहल (2022)
20 – हार्दिक (2022)

8.भारत ने रचा इतिहास – T20I अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब भारत के नाम एक कैलेंडर वर्ष में संयुक्त रूप से सबसे अधिक जीत है। भारत ने इस साल अपना 20वा मैच जीता

9. 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-1 की बराबरी कर ली है।

10. रोहित शर्मा को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।