Placeholder canvas

IND vs AUS: पहले टी20 में बने कुल 14 रिकाॅर्ड, भुवनेश्वर कुमार के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले टी20I में 4 विकेट से हरा कर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन और मैथ्यू वेड ने बल्ले से कमाल कर टीम को जीत दिलाई।

आज के मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड (IND vs AUS)

1. उमेश यादव ने 43 महीने बाद भारतीय टीम की जर्सी में टी20I मैच खेला।

2. के एल राहुल टी 20I इतिहास में सबसे तेज गति से 2000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान और बाबर आज़म ने 52 पारियों में ये मुकाम हासिल किया वहीं विराट कोहली को ये मुकाम हासिल करने में 56 परियां लगी थीं। के एल बी ये उपलब्धि 58 पारियों में हासिल की।

3. के एल राहुल ने आज अपना 18वा टी 20I अर्धशतक लगाया।

4. कैमरन ग्रीन ने आज टी20I में अपना पहला अर्धशतक बनाया।

5. भारत के लिए नंबर पांच या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या भारत के लिए एक ही कैलेंडर वर्ष में दो या उससे अधिक अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

6. हार्दिक पांड्या ने आज 236 की स्ट्राइक रेट से केवल 30 गेंदों में 71* रन बनाए।

7. सूर्यकुमार ने टी20I क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए है। उन्होंने 18 पारियों में 613 रन बनाए हैं।

8. के एल राहुल ने टी20I में  अपना 20वां 50 प्लस स्कोर बनाया। ऐसा करने वाले वह दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने।

9. घरेलू T20Is में भारतीय ओपनर के रूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर

9: केएल राहुल (20 पारी)
9: रोहित शर्मा (43 पारी)

10. के एल राहुल ने तीसरी बार बतौर ओपनर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाया। बतौर भारतीय ओपनर अब उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक है।

11. ये टी20I में भारत का 23वा 200 प्लस स्कोर है।

12. भुवनेश्वर कुमार ने पहली बार टी 20I में 4 ओवर में 50 प्लस रन दिए।

13. ये टी20I इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे सफल रन चेस है।

14. T20I में भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में 40 या अधिक रन देने वाले गेंदबाज

5 बार – 2022 में हर्षल पटेल*
4 बार – 2022 में अवेश खान
4 बार – 2022 में भुवनेश्वर कुमार*