Placeholder canvas

IND vs AUS: विराट कोहली ने रचा इतिहास तो सूर्यकुमार यादव ने किया कमाल, तीसरे T20 में बने कुल 15 रिकाॅर्ड

IND vs AUS: भारत ने आज ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा कर 3 मैच की टी20I सीरीज अपने नाम की। भारत के लिए आज के मैच के स्टार रहे सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली। इन दोनो ने ही अर्धशतकीय पारी खेली।

आज के मैच (IND vs AUS) में बने कुल 15 रिकॉर्ड

1. सूर्यकुमार यादव 2022 में टी20I में हाईएस्ट रन स्कोरर बन गए है।

2. जसप्रीत बुमराह ने पहली बार टी20I में 50 या उससे ज्यादा रन दिए। आज के मैच में उन्होंने 4 ओवर में 50 रन दिए।

3. टिम डेविड ने आज ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला अर्धशतक जड़ा।

4. कैमरन ग्रीन ने आज 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया। ये टी20I में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है।

5. T20Is में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक 30+ स्कोर

10 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया*
10 – मो. हफीज बनाम न्यूजीलैंड
09 – एरोन फिंच बनाम इंग्लैंड
09 – रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज

6. भारत के लिए 5 या अधिक छक्कों के साथ सर्वाधिक T20I पारियां

11 – रोहित शर्मा
5 – युवराज सिंह
4 – सूर्यकुमार यादव*
4 – केएल राहुल
4 – विराट कोहली

7. हार्दिक पांड्या ने आज अपना 150 वां अंतराष्ट्रीय मैच खेला।

8. मैथ्यू वेड ने आज अपनी 50वी टी 20I पारी खेली।

9. सूर्यकुमार यादव ने आज टी20I मैच में अपने 50 छक्के पूरे किए।

10.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली 16 पारियों में ये विराट कोहली की 8 वीं अर्धशतकीय पारी थी।

11. T20I सीरीज डिसाइडर में IND के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

3 – विराट कोहली*
3 – रोहित शर्मा
2 – केएल राहुल

12. विराट कोहली राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

13. भारतीय टीम ने एक कैलेंडर वर्ष में टी20I में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज टीम ने इस साल 21वां टी 20I जीता। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था।

14. एक पूर्णकालिक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत के लिए लगातार 9वीं द्विपक्षीय श्रृंखला जीत रही।

15. भारत ने इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में घर पर सबसे अधिक टी20I जीत दर्ज की है – 10*।