Placeholder canvas

Ind vs Ban : भारत का टॉप ऑर्डर फिर फेल, 7 रन के अंदर गिरे तीन विकेट, लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 85/3

टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर एक बार फिर लड़खड़ाती नज़र आई। टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। भारत के लिए ये मैच जीतना बेहद अहम है। अगर भारत दोनों टेस्ट मैच जीतती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी उम्मीदों को कायम रख पाएगी। लंच होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया ने इस और एक अच्छी और एग्रेसिव शुरुआत भी की थी। जब कैप्टन के एल राहुल और शुभमन गिल ने 13 ओवर में 41 रन जोड़ लिए थे। दोनो अच्छे नजर आ रहे थे। दोनो ने एग्रेसिव एप्रोच के साथ बल्लेबाजी करना शुरू किया था।

केवल 7 रन पर भारत ने गवाएं तीन अहम विकेट, फिर हुआ भारतीय टॉप ऑर्डर एक्सपोज

पर 41 रन पर गिल का विकेट गिरते ही भारतीय टॉप ऑर्डर फिर एक्सपोज हो गया। गिल 40 गेंदों पर 20 रन बना कर ताइजुल इस्लाम का शिकार बने। उसके कुछ ही ओवर बाद जब भारत की टीम के स्कोर में केवल 4 और रन जुड़े थे। कप्तान के एल राहुल भी अपना विकेट दे बैठे।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: केएल राहुल ने जीता टाॅस, टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, यहां जानें प्लेइंग इलेवन

कप्तान 22 रन बना कर खालिद अहमद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर विराट कोहली आए। उम्मीद थी की कोहली जिन्होंने अभी व्हाइट गेंद क्रिकेट में शानदार वापसी की है टेस्ट में भी अच्छे नज़र आयेंगे। पर विराट केवल 1 रन बना कर ताइजूल इस्लाम का शिकार बने। इस तरह भारतीय टीम ने केवल 7 रन के अंदर अपने तीन अहम विकेट गवां दिए।

ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा पर टिकी हैं भारत की उम्मीद

टीम इंडिया जो एक समय मजबूत स्तिथि में नज़र आ रही थी। अचानक से बैकफुट पर आ गई है। अब सारी नजरे क्रीज पर टिके उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा और आक्रमक बल्लेबाज ऋषभ पंत पर हैं।

उम्मीद है की ऋषभ एक असफल व्हाइट गेंद आउटिंग के बाद, रेड गेंद क्रिकेट में धमाल मचाएंगे और भारत को इस मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल पाएंगे। भारत ने लंच तक तीन विकेट खो कर 85 रन बना लिए हैं। ऋषभ 29 और चेतेश्वर 12 रन बना कर क्रीज पर हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: समझ से परे रहा कोच- कप्तान का फैसला, पहले टेस्ट से इस मैच विनर खिलाड़ी को किया बाहर