Placeholder canvas

IND vs BAN : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास तो श्रेयस अय्यर ने किया कमाल, दूसरे दिन बने कुल 8 एतिहासिक रिकाॅर्ड

Ind vs Ban : आज दूसरे दिन का मैच खत्म होने पर भारत की बांग्लादेश के ऊपर 80 रन की लीड है। आज के मैच में भारत के स्टार रहे ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर।

इन्होंने लड़खड़ाई भारतीय पारी को संभाला और दोनो ने अर्धशतक लगाए। बांग्लादेश की टीम फिलहाल बिना कोई विकेट खोए 7 रन बना चुकी है।

आज बल्लेबाजी में एक बार फिर के एल राहुल, और विराट कोहली जैसे बड़े नाम फ्लॉप रहें। पिछले टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर पाए।

अगर ऋषभ और श्रेयस के बीच एक अहम साझेदारी नहीं हुई होती तो टीम इंडिया बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ सकती थी। आज बांग्लादेश के गेंदबाजों खासकर स्पिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बने कुल 8 रिकॉर्ड

1. श्रेयस अय्यर के नाम अब केवल 11 पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 1 शतक सहित 6 पचास प्लस स्कोर हैं।

2. चेतेश्वर पुजारा ने आज टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के 55वें और भारत के 8वें खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- सैम कुरेन बने IPL इतिहास के सबसे मंहगे प्लेयर, मुंबई- राजस्थान के बीच दिखी जंग, फिर इस तीसरी टीम ने मारी बाजी

3. भारतीय विकेटकीपरों द्वारा एक वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट 50+ स्कोर:

6 – एमएस धोनी 2008 में
6 – 2021 में ऋषभ पंत
6 – 2022 में ऋषभ पंत

4. ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद विश्व के सभी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा हैं। ( कम से कम 1000 रन बनाने के बाद)। उनका स्ट्राइक रेट 73.50 हैं।

5. ऋषभ पंत का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे तेज अर्धशतक है। आज उन्होंने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

6. ये छठी बार था जब ऋषभ पंत (93) टेस्ट में नर्वस नाइंटीज में आउट हुए।

7. रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने और 400 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 88 मैच में हासिल की।

8. ऋषभ पंत के नाम अब इस साल भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन है।

ये भी पढ़ें- धोनी की टीम CSK का तगड़ा दांव, जो जिता सकता था IPL ट्राॅफी, 16.25 करोड़ कीमत पर जोड़ा अपने साथ