Placeholder canvas

IND vs BAN : पहले दिन बने कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, रविचंद्रन अश्विन ने किया कमाल तो जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास

Ind vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका हैं। भारत 19/0 पर है, फिलहाल उनका स्कोर बांग्लादेश से 208 रन पीछे हैं। भारतीय कप्तान के एल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है।

आज हुए इस मैच में जहां बहुत साल बाद जयदेव उनादकट की वापसी हुई हैं। वहीं बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने भी बहुत समय बाद बल्लेबाजी में अपनी फॉर्म में वापसी की।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बने कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

1. करियर के पहले और दूसरे टेस्ट के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट छूटे

118 – जयदेव उनादकट (2010-22)
96 – लेस जैक्सन
79 – कीथ एंड्रयू
78 – ब्रैड हॉग (1996-03)
78 – रयान साइडबॉटम

2. जयदेव उनादकट ने आज 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट के प्लेइंग इलेवन में वापसी की हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: पहले दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर, केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर

3. दो टेस्ट के बीच भारतीयों द्वारा सबसे लंबा अंतर:

12 वर्ष 129 दिन: एल अमरनाथ (1934-46)
12y 2दिन: जे उनादकट (2010-22)
9 वर्ष 357 दिन: डी हिंडलेकर (1936-46)
9y 336 दिन: एस मुश्ताक अली (1936-46)
9 साल 329 दिन: सीएस नायडू (1936-46)
9y 308 दिन: वी मर्चेंट (1936-46)

जयदेव के अलावा बाकी क्रिकेटर के दो टेस्ट के बीच ये अंतर वर्ल्ड वार दो के दौरान हैं।

4. पिछली 10 टेस्ट पारियों में, यह पहली बार है जब मोमिनुल हक ने दो अंकों में रन बनाए हैं।

5. टेस्ट मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मेडन ओवर :-
1576 – अनिल कुंबले
1096 – बिशन सिंह बेदी
1060 – कपिल देव
871 – हरभजन सिंह
800* – रविचंद्रन अश्विन
777 – वीनू मांकड़

रविचंद्रन अश्विन ने आज टेस्ट क्रिकेट में अपना 800वां मेडन ओवर फेंका।

6. जयदेव उनादकट ने आज अपना मेडन टेस्ट विकेट हासिल किया।

7. आज रविचंद्रन अश्विन ने अपना 24वां चार विकेट हॉल लिया।

8. भारत के लिए सबसे अधिक लगातार टेस्ट में पहले बल्लेबाजी:
12 : 2021-22 में
7 : 1961-62 में

इस टेस्ट से पहले, भारत ने आखिरी बार अगस्त 2021 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले फील्डिंग की थी।

9. बांग्लादेश ने आज महज 14 रन के अंदर अपने आखिरी 5 विकेट गवांए।

10. मोमिनुल हक ने आज 13 पारियों बाद अपना अर्धशतक लगाया।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: अश्विन और उमेश की दमदार गेंदबाजी के आगे झुका बांग्लादेश, 227 रनों पर पूरी टीम हुई ढेर