Placeholder canvas

IND vs ENG: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया का कमाल, आज के मैच में बने कुल 14 रिकाॅर्ड

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20I में 49 रनों से हराकर 2-0 से ये सीरीज अपने नाम कर ली है।

भारत की तरफ से पहले बल्ले से रविंद्र जडेजा चमके उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए। उन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किए।

आज के मैच (IND vs ENG) में बने कुल 14 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. भुवनेश्वर कुमार ने T20I में 32 गेंदों में पांचवी बार जॉस बटलर का विकेट लिया।

2. भुवनेश्वर कुमार ने आज भारत के लिए पहले ही ओवर की पहली गेंद में विकेट हासिल किया।

3. रविंद्र जडेजा ने आज टी 20I में अपना सर्वाधिक स्कोर दर्ज किया।

4. रिचर्ड ग्लीसन ने अपने पदार्पण में तीन विकेट लिए। उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का विकेट लिया।

5. पॉल स्टर्लिंग के बाद 300 चौके लगाने वाले रोहित शर्मा टी20ई इतिहास में दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

6. टी20I पावरप्ले में सर्वाधिक डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाज

500 – भुवनेश्वर कुमार*
383 – शमूएल बद्री
368 – टिम साउथी
354 – मिशेल स्टार्क

7. भुवनेश्वर T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए है।

14 : भुवनेश्वर कुमार*
13: डेविड विली
11: एंजेलो मैथ्यूज
9: टिम साउथी
9: डेल स्टेन

8. रिचर्ड ग्लीसन T20I पारी में भारत के शीर्ष 3 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पांचवे गेंदबाज बन गए है।

9. कप्तान के रूप में पहली 30 T20I पारियों में सर्वाधिक रन

1224 – बाबर आज़म
1042 – रोहित शर्मा
1006 – विराट कोहली
972 – फाफ डु प्लेसिस
942 – एरोन फिंच

10. रोहित शर्मा T20I अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में 300+ चौके और 100+ छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

11. टी20I कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जीत का प्रतिशत अब 86.66 प्रतिशत है। उन्होंने 30 में से 26 मैच जीते हैं।

12. कैप्टन के रूप में ये रोहित शर्मा ने  लगातार 14वा टी20I मैच जीत लिया है।

13. अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तान के रूप में लगातार सबसे ज्यादा जीत:

रिकी पोंटिंग – 20.

रोहित शर्मा – 19*

आखिरी मैच अपने नाम कर रोहित शर्मा रिकी पोंटिंग की बराबरी कर सकते हैं।

14. इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज जीतने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय कैप्टन बन गए है। उनसे पहले ये उपलब्धि तीन बार विराट कोहली ने हासिल की है।