Placeholder canvas

Ind vs NZ : दूसरे वनडे में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड, मोहम्मद शमी ने किया कमाल तो रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

Ind vs NZ : भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 8 विकेट से मात दी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। उन्होंने कुल 3 विकेट लिए। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में बने कुल 12 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. गेंद शेष रहते हुए ये ओडीआई के इतिहास में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत हैं। भारत ने 179 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया।

2. 2023 में ये रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 5 इनिंग में चौथी 50 प्लस रन पार्टनरशिप थी।

3. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान ओडीआई में 1000 रन पूरे कर लिए है।

4. मोहम्मद सिराज ने 2022 के बाद से एकदिवसीय मैचों में पावरप्ले में 25 विकेट लिए हैं – जो दुनिया के किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक हैं।

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी के बाद रोहित शर्मा के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, वनडे सीरीज पर भारत का कब्जा

5. मोहम्मद सिराज ने 2022 के बाद से एकदिवसीय मैचों में 17 मेडन ओवर फेंके हैं – जो दुनिया के किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक हैं।

6. मोहम्मद शमी घरेलू धरती पर पुरुषों के वनडे में 50 (या अधिक) विकेट लेने वाले 15वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

7. केवल 4 बल्लेबाजों ने 20 एकदिवसीय पारियों के बाद SR 100+ के साथ 50+ का औसत बनाया है।

शुभमन गिल*
निकोलस पूरन
फखर जमान
केविन पीटरसन

8. जीत में बनाए गए रन में रोहित ने गांगुली के वनडे रनों की संख्या को पार कर लिया।

11157 – सचिन तेंदुलकर
9173 – विराट कोहली
6822 – रोहित शर्मा*
6818 – सौरव गांगुली

9. पहली 20 एकदिवसीय पारियों में सर्वाधिक रन

1142 – शुभमन गिल*
1089 – फखर ज़मान
1082 – इमाम उल हक
994 – विवियन रिचर्ड्स
969 – वैन डेर डूसन

10. वनडे चेज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
(पारी)

69 – सचिन तेंदुलकर
61 – विराट कोहली
50 – जाक कैलिस
46 – रोहित शर्मा
46 – क्रिस गेल
44 – सौरव गांगुली

11. वनडे में सबसे ज्यादा बार विरोधियों को ऑल आउट करना

401 – ऑस्ट्रेलिया
321- भारत*
320 – पाकिस्तान
269 – दक्षिण अफ्रीका
258 – श्रीलंका
252 – न्यूजीलैंड
239 – वेस्ट इंडीज
231 – इंग्लैंड
114 – बांग्लादेश

12. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत (गेंद शेष रहते हुए):

179 – आज रायपुर में
173 – चेन्नई, 2010 में
160 – ऑकलैंड, 1994 में

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रोहित शर्मा के इस मास्टरस्ट्रोक से भारत को मिली एतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी करारी मात