Placeholder canvas

IND vs NZ: रोहित शर्मा आज रच सकते हैं इतिहास, इन 2 धांसू रिकॅार्ड्स को कर सकते हैं अपने नाम

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे रोहित शर्मा टीम को सीरीज के दोनों शुरुआती जिता चुके हैं। ऐसे में आज टीम इंडिया कोलकाता के मैदान पर कीवियों का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी। कोलकाता का ईडन गार्डन मैदान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को काफी रास आता है।

इसी मैदान पर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की अपनी हाईएस्ट ईनिंग खेली थी। ऐसे में आज तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा के पास दो नए रिकॉर्ड अपने नाम करने का बेहतरीन मौका होगा।

..तो आज रोहित शर्मा के नाम टी20 में दर्ज हो जाएंगे डेढ़ सौ छक्के

1 25

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अब तक कुल 147 छक्के जड़ चुके हैं। अगर आज उनकी बल्ले से तीन और छक्के निकलते हैं तो ऐसे में उनके नाम डेढ़ सौ छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। अगर रोहित शर्मा ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो भारत के पहले और दुनिया के दूसरे T20 क्रिकेटर बन जाएंगे।

उनसे पहले यह कारनामा न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 36 गेंदों में 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी मात दी थी।

36 रन बनाते ही तोड़ देंगे इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

1 15

एक रिकॉर्ड तो सर्वाधिक छक्के लगाने की मामले में रोहित शर्मा 3 छक्के लगाते ही विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी हो जाएंगे तथा दूसरे रिकॉर्ड की बात करें आज के मुकाबले में रोहित शर्मा के पास कीवियों के खिलाफ कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका है।

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 6 मैचों में 252 रन बनाए हैं ऐसे में अब उन्हें कीवियों के विरुद्ध बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए मात्र 36 रनों की दरकार है इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन की बात करें तो उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में और 287 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर 3 पर मौजूद हैं। उन्होंने आठ मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए कीवियों के खिलाफ कुल 218 रन बनाए हैं।

पिछले मुकाबले में हासिल किया था यह खास मुकाम

1 28

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एडम मिलने की गेंद पर छक्का मारकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत की T20 फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने 524वें मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है उनसे आगे अब केवल दो खिलाड़ी ही हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने रोहित शर्मा से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- जब अश्विन को लेकर पूछे सवाल पर नाराज हो गए थे कोहली..जानिए इस स्पिनर के कमबैक की पूरी स्टोरी