Placeholder canvas

IND vs SA: पहले T20 में बने कुल 14 एतिहासिक रिकाॅर्ड, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास तो अर्शदीप सिंह ने किया कमाल

IND vs SA: भारत ने आज साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से मात दी। आज के इस मैच में भारत के कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया। उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए के एल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। अर्शदीप को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

Ind vs SA: पहले टी20 में में बने कुल 14 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. साउथ अफ्रीका ने आज महज 15 गेंदों पर 5 विकेट गवां दिए।

2. अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए। ये पहली बार था जब किसी भारतीय गेंदबाज ने पावरप्ले के अंदर एक ही ओवर में तीन विकेट लिए हो।

3. विराट कोहली ने आज टी20I में अपनी 100वी पारी खेली। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 परियां खेलने वाले पहले भारतीय, और विश्व क्रिकेट में दूसरे खिलाड़ी। उनसे पहले ये उपलब्धि केवल रॉस टेलर ने हासिल की थी।

4. आज साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी गोल्डन डक पर आउट हुए।

5. के एल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने कैरियर का पहला टी20I खेल रहे है। आज से पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कभी टी 20I नहीं खेला हैं।

6. आज विराट कोहली ने केवल 3 रन बनाए। चेस करते हुए टी20I में ये उनका लोएस्ट स्कोर है।

7. सूर्यकुमार यादव के नाम अब T20I अंतरराष्ट्रीय इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के (45) हैं । आज उन्होंने मोहम्मद रिजवान का 2021 का रिकॉर्ड (42) तोड़ा।

8. सूर्यकुमार यादव के नाम एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए अब सबसे ज्यादा टी20I रन हैं। आज उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।

9. T20I में भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप 3 बल्लेबाज-

732 रन – सूर्यकुमार यादव (2022),  689 रन – शिखर धवन (2018), 641 रन – विराट कोहली (2016)

10. बावुमा – 0
रोसौव – 0
मिलर – 0
स्टब्स – 0

आज पहली बार दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष 7 बल्लेबाजों में से 4 टी20I में डक पर आउट हुए।

11. आज भारत ने पावरप्ले में सबसे कम स्कोर दर्ज किया। आज भारत ने पावरप्ले में 17 रन 1 विकेट गवां के बनाए।

12. रोहित शर्मा ने T20I अंतरराष्ट्रीय इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में भारतीय कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत हासिल कर ली हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।

13. भारत के लिए 30 T20I पारियों के बाद उच्चतम स्ट्राइक रेट

173.4 – सूर्यकुमार यादव*
145.2 – केएल राहुल
145.0 – युवराज सिंह
143.2 – हार्दिक पांड्या

14. 2 या उससे कम इकॉनमी के साथ भारत के लिए सबसे अधिक T20I पारियां  (सभी 4 ओवर फेंके गए)

2 बार – रवि अश्विन*
2 बार – भुवनेश्वर कुमार