Placeholder canvas

IND vs SA : क्या मयंक अग्रवाल के साथ हुई नाइंसाफी? फैंस ने ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मयंक अग्रवाल की आउट होने के तरीके ने नई बहस पैदा कर दी है। इस टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और वे 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अग्रवाल बड़ी पारी खेल सकते थे। मगर डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी कि डीआरएस के गलत निर्णय के कारण भी ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए।

मयंक अग्रवाल के साथ पहले दिन हो गई नाइंसाफी!

mayank ag

आपको बता दें कि पहले टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल लुंगी एंगिदी का शिकार बनने से पहले 60 रन की व्यक्तिगत पारी खेल चुके थे। 41 वां ओवर प्रगति पर था। ओवर की तीसरी बॉल टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई। यह गेंद अग्रवाल के पैड के थोड़ा सा ऊपर लगी। जिसके बाद मैदानी अंपायर इरेसमस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की अपील करने के बावजूद भी मयंक अग्रवाल को नॉट आउट करार दिया।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डिन एल्गर ने डीआरएस का सहारा लिया। इस घटना का रिप्ले देखने पर लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लगी थी। जिसके कारण अंपायर अपना फैसला बदलने पर मजबूर हुए और मयंक अग्रवाल को भारी मन से पवेलियन लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

फैंस ने जाहिर किया ट्विटर पर गुस्सा

जिस गेंद पर मयंक अग्रवाल विकेट गवांकर पवेलियन लौटे वह गेंद स्टंप को हल्का सा मिस कर रही थी। फील्ड अंपायर इरेसमस को अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिसके कारण मयंक अग्रवाल 60 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौटे।

इस दौरान उनके चेहरे पर निराशा साफ तौर पर झलक रही थी। मयंक अग्रवाल के आउट होने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी व्यक्त की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए। उनका तर्क यह था कि बाल ट्रैकिंग पहले भी संदेह के घेरे में रह चुकी है।

भारत ने गंवाया 117 रन पर पहला विकेट

lungi

टीम इंडिया का पहला विकेट 117 रन पर गिरा। भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने ठोस शुरुआत दी। मयंक अग्रवाल के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाते हुए भारतीय फैंस ने कहा इस डीआरएस के लिए अंपायर की कॉल पर निर्णय किया जाना था। मगर ऐसा नहीं किया गया। जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहली सफलता हासिल हुई।

अगर मुकाबले के पहले दिन की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 272 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए थे।