Placeholder canvas

IND vs SA: पहले टी20 मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड, इतिहास रचने से एक कदम रह गई दूर टीम इंडिया

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी 20I मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया। ये एक हाई स्कोरिंग मैच रहा। जहां साउथ अफ्रीका ने 5 गेंद शेष रहते 212 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऐसा पहली बार हुआ जब भारत 200 रन बनाने के बावजूद टी 20 मैच हारा। आज के मैच में कुल तीन लोगों ने अर्धश्तकीय पारी खेली। सर्वाधिक रन 76 ईशान किशन के बल्ले से आए।

IND vs SA के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

1. भारत ने टी20ई में अपना 20वां 200+ कुल दर्ज किया – किसी अन्य टीम ने 15 बार भी ऐसा नहीं किया है।

2. भारत का स्कोर 211/4 – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए उच्चतम स्कोर है। साथ ही दिल्ली में भी ये भारत का सर्वाधिक स्कोर है।

IND vs SA

3. T20I में श्रेयस अय्यर 240 रन बनाने के बाद आउट हुए है। उनके अलावा केवल एरोन फिंच के नाम इतने रन है।

4. आज ईशान किशन ने टी 20I में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया।

5. इस मैच में 7 खिलाड़ियों ने 3 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं –  पहली बार T20I अंतर्राष्ट्रीय में ऐसा हुआ है।

6. T20Is में पीछा करते हुए भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

22 : डेविड मिलर (2022)*
22 : H क्लासेन (2018)
22 : कुसल परेरा (2018)

7. इंडिया आज पहली बार 200 से ऊपर के लक्ष्य का बचाव करते हुए टी 20I हारी है।

8. 24 वर्ष की आयु से पहले एसआर 150+ पर किसी भारतीय ओपनर द्वारा सर्वोच्च स्कोर

89 : ईशान किशन बनाम श्रीलंका
76 : ईशान किशन बनाम दक्षिण अफ्रीका*
70 : विराट कोहली बनाम न्यूजीलैंड

9. आज ऋषभ पंत भारत के दूसरे सबसे युवा T20I कप्तान बने।

23y 197d: सुरेश रैना
24y 247d : ऋषभ पंत
26y 66d: एमएस धोनी
27y 41d: अजिंक्य रहाणे

10. यह दक्षिण अफ्रीका द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक का सबसे सफल रन चेज है।

11. भारत आज 12 मैच बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर टी 20I मैच हारा। गौरतलब है कि इतिहास रचने से टीम इंडिया महज एक कदम दूर थी।आज भारतीय टीम के सामने यहां पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका था।

अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती तो लगातार 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली पहली टीम होती, लेकिन साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीतकर भारतीय टीम के सपने को तोड़ दिया।

12. भारत ने इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 6 मैच गंवाए – पहले 2 टेस्ट, फिर 3 वनडे अब भारत में पहला टी20 मैच।