Placeholder canvas

IND vs SL: दूसरे टी20 में बने कुल 16 एतिहासिक रिकाॅर्ड, सूर्यकुमार यादव ने किया कमाल तो अक्षर पटेल ने रचा इतिहास

Ind vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20I में श्रीलंका की टीम ने भारत को 16 रन से मात दी। आज हुए इस मैच ने कुल 4 अर्धशतक लगे। दो अर्धशतक श्रीलंका के बल्लेबाज ने लगाए जबकि दो भारतीय खिलाड़ियों ने।

दूसरे टी20 में बने कुल 16 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. कुसाल मेंडिस ने आज टी20I में अपने 50 छक्के पूरे किए। आज उन्होंने 4 छक्के लगाए।

2. राहुल त्रिपाठी ने आज भारत के लिए डेब्यू किया।

3. अर्शदीप के नाम अब किसी भी भारतीय द्वारा टी 20I में सबसे ज्यादा नो बॉल है। वह अभी तक टी20I में 14 नो बॉल डाल चुके हैं।

4. T20Is में भारत के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा नो-बॉल:

3 – अर्शदीप सिंह बनाम श्रीलंका, आज
2- अर्शदीप सिंह बनाम श्रीलंका, आज
2 – अर्शदीप सिंह बनाम हांगकांग, 2022

ये भी पढ़ें- 147 के स्ट्राइक से मचाता गदर, सहवाग भी कर चुके जमकर तारीफ, अब टीम इंडिया में हुई इस धाकड़ की एंट्री

5. टी20I में एक ही ओवर में लगातार तीन बॉल डालने वाले अर्शदीप पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

6. आज श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने 20 गेंद पर अर्धशतक बनाया। किसी भी श्रीलंका के खिलाड़ी द्वारा टी20I में सबसे तेज। आज उन्होंने महिला जयवर्धने और संगकारा (21) को पीछे छोड़ा।

8. श्रीलंका द्वारा एक पारी में सर्वाधिक छक्के

2023 में 14 बनाम भारत (पुणे)*
2007 में 11 बनाम केन्या (जो’बर्ग)
2016 में 10 बनाम इंग्लैंड (दिल्ली)
2017 में 10 बनाम भारत (इंदौर)
2018 में 10 बनाम बांग्लादेश (कोलंबो)

9. एक पारी (10+ ओवर) में भारतीय तेज गेंदबाजों की सबसे खराब इकॉनमी

2016 में 13.1 बनाम वेस्टइंडीज (लॉडरहिल)
2023 में 12.6 बनाम श्रीलंका* (पुणे)
2022 में 12.5 बनाम ऑस्ट्रेलिया (मोहाली)
2019 में 12.2 बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन)
2022 में 11.7 बनाम दक्षिण अफ्रीका (इंदौर)

10. टी 20I में एक पारी में किसी टीम द्वारा डाली गई सर्वाधिक नो बॉल (टेस्ट खेलने वाले देश)

अफगानिस्तान – 7 बनाम ओमान (2016)
श्रीलंका – 7 बनाम यू.ए.ई (2016)
आयरलैंड- 7 बनाम ओमान (2016)
भारत – 7 बनाम श्रीलंका (2023)*

11. एमसीए स्टेडियम में पिछली 14 पारियों में 11 में पहले बैटिंग करने वाले को जीत मिली हैं।

12. वानिंदू हसारंगा ने आज अपने टी20I कैरियर में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (27) दिए। उनके इस ओवर में 4 छक्के पड़े।

13. अक्षर पटेल ने आज टी20I में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के लगाए।

14. नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले भारतीयों द्वारा उच्चतम T20I स्कोर:

65* – अक्षर पटेल बनाम श्रीलंका, 2023 (आज)
44* – रवींद्र जडेजा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020
41* – दिनेश कार्तिक बनाम वेस्टइंडीज, 2022
38 – एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड, 2012

अक्षर पटेल भारत के लिए 7 या उससे नीचे क्रम में T20I में अर्धशतक बनाने वाले पहले नबल्लेबाज बन गए हैं।

15. यह पहला टी20ई मैच है जहां दोनों टीमों के किसी खिलाड़ी ने 20 गेंदों या उससे कम में अर्धशतक पूरा किया।

16. भारत के लिए टी20 पारियों में 3 या उससे अधिक छक्के ( सर्वाधिक परियां)

27 – रोहित शर्मा
14 – सूर्यकुमार यादव*
14 – केएल राहुल
14 – विराट कोहली

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कप्तान हार्दिक पांड्या की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, श्रीलंका के हाथों गंवाया जीता हुआ मैच