Placeholder canvas

IND vs WI: टीम इंडिया की जीत के साथ बने कुल 16 एतिहासिक रिकाॅर्ड, अक्षर पटेल ने बनाया नया कीर्तिमान

अक्षर पटेल की तूफानी पारी की मदद से टीम इंडिया ने दूसरे ओडीआई में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को लगातार 12वी बार सीरीज में मात दी हैं। आखिरी बार टीम इंडिया वेस्टइंडीज से ब्रायन लारा की कप्तानी में 2006 में हारा था।

Ind vs WI के बीच खेले गए दूसरे वनडे में बने कुल 15 रिकॉर्ड

1. शाई होप ने अपने 100वें ओडीआई मैच में शतक लगाया। ऐसा करने वाले वह चौथे कैरिबियन खिलाड़ी बने।

2. भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के कप्तान द्वारा एकदिवसीय पारी में सर्वाधिक छक्के

7 – विवियन रिचर्ड्स (1988)
7 – कीरोन पोलार्ड (2019)
6 – निकोलस पूरन (आज)*
5 – ब्रायन लारा (1999)

3. निकोलस पूरन ने ओडीआई में अपने 50 छक्के पूरे किए।

4. पहली 95 पारियों में सर्वाधिक वनडे शतक

17 – बाबर आजम
16 – हाशिम अमला
13 – शाई होप*
13 – विराट कोहली
13 – क्विंटन डी कॉक
13 – डेविड वॉर्नर

शाई होप इस लिस्ट के नंबर तीन पर पहुंच गए है।

5. शाई होप के नाम अब इंडिया के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा (3) शतक का रिकॉर्ड है। उनके अलावा क्रिस गेल के नाम चार शतक है।

6. 2018 के बाद ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शाई होप (12) नंबर 2 पर पहुंच गए हैं। उनसे ज्यादा शतक अब केवल रोहित शर्मा के नाम है। रोहित के नाम 13 शतक हैं।

7. 2019 के बाद सबसे ज्यादा ओडीआई 50 प्लस रन अब शाई होप के नाम है। उनके नाम अब 22 फिफ्टी प्लस स्कोर है। आज उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

8. टीम इंडिया के गेंदबाज आवेश खान ने ओडीआई में पदार्पण किया।

9. श्रेयस अय्यर ने ओडीआई क्रिकेट में अपने 100 चौके पूरे किए।

10. वेस्टइंडीज के खिलाफ बिलीटेरल सीरीज जीतने वाले शिखर धवन पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं।

11. संजू सैमसन ने ओडीआई में अपना पहला अर्धशतक लगाया।

12.वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस सीरीज में श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा।

13. अक्षर पटेल ने ओडीआई क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 182 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 64 रन की पारी खेली।

14. रन चेज करते हुए नंबर 7 या नीचे आकर सबसे ज्यादा छक्के

5 – अक्षर पटेल v WI, आज
3 – एमएस धोनी v ZIM, 2005
3 – यूसुफ पठान v SA, 2011
3 – यूसुफ v IRE, 2011

15. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं सीरीज जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने एक ही ऑपोनेंट के खिलाफ सबसे ज्यादा लगातार सीरीज जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 लगातार सीरीज जीती हैं।

16. शाई होप ने ओडीआई में 350 चौके पूरे किए।