Placeholder canvas

IND vs ZIM: शुभमन गिल ने रचा इतिहास तो सिकंदर रजा ने किया कमाल, तीसरे वनडे में बने कुल 17 एतिहासिक रिकाॅर्ड

IND vs ZIM: आज हुए एक रोमांचक मैच में भारत ने जिम्बावे को 13 रन से मात दी। एक समय लग रहा था भारत आसानी से ये मैच भी अपने नाम कर लेगी, पर सिकंदर रजा के शतक ने मैच रोमांचक बना दिया, लेकिन अंत में भारत ने मैच अपने नाम किया। आज के मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने और जिम्बाब्वे की तरह से सिकंदर रजा ने शतक लगाया।

आज के मैच में बने कुल 17 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. रिचर्ड नगरवा ने आज अपना 50वां अंतराष्ट्रीय मैच खेला।

2. शुभमन गिल ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए।

3. शुभमन गिल ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक दर्ज किया।

4. शुभमन गिल से पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने 10 साल पहले 24 से कम की उम्र में वन डे क्रिकेट में शतक लगाया था। 2012 में विराट कोहली ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने थे।

5. शुभमन गिल ने ओडीआई में अपने 50 चौके पूरे किए।

6. शुभमन गिल जिम्बाब्वे के खिलाफ जिम्बाब्वे में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।

7. भारत के लिए इतिहास में 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में सर्वाधिक रन:

•विराट कोहली – 263
•रोहित शर्मा – 258
•शुबमन गिल – 245

>8. शुभमन गिल 130- जिम्बाब्वे के खिलाफ जिम्बाब्वे में ही वनडे में किसी भारतीय का यह सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 127 रनों को पीछे छोड़ दिया।

9. 2022 में ओडीआई क्रिकेट में अभी तक केवल दो भारतीय बल्लेबाज शतक लगा पाए हैं। ये दो खिलाड़ी है ऋषभ पंत और शुभमन गिल।

10. भारत की पिछली दो वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:-

•भारत बनाम वेस्टइंडीज – शुभमन गिल।
•IND vs ZIM – शुभमन गिल।

11. भारत के लिए सर्वोच्च मेडेन एकदिवसीय शतक

175* – कपिल देव
159* – दिनेश मोंगिया
148 – एमएस धोनी
130 – शुभमन गिल*

12. गिल भारत की तरफ से ओडीआई क्रिकेट में शतक लगाने वाले 41 वे खिलाड़ी बने।

13. यह शुभमन गिल का वनडे में चौथा 50+ स्कोर है। भारत के लिए पहली 9 पारियों में केवल श्रेयस और सिद्धू के इससे ज्यादा 50+ से अधिक स्कोर थे।

14.ब्रेड इवांस जो आज अपना पांचवा ओडीआई खेल रहें है ने पांच विकेट हॉल लिया।

15. पिछले 6 ओडीआई में ये सिकंदर रजा का तीसरा शतक था।

16.सिकंदर रजा ने रचा इतिहास – उन्होंने इस साल लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 5 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक बनाए, ऐसा करने वाले वह एकमात्र क्रिकेटर हैं।
17. भारत 2010 के बाद से जिम्बाब्वे से एक भी ओडीआई मैच नहीं हारा हैं।