Placeholder canvas

IND vs ZIM मैच में बने कुल 10 एतिहासिक रिकार्ड, भुवनेश्वर ने किया कमाल तो सूर्यकुमार ने रचा इतिहास

IND vs ZIM: चल रहे टी 20I वर्ल्ड कप में भारत ने ग्रुप 2 में टेबल टॉपर्स बनके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं। भारत ने आज जिम्बाब्वे को एक बड़े मार्जिन 71 रन से मात दी। भारत की तरफ से के एल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं रविचंद्रन अश्विन ने तीन और मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने दो दो वहीं अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने एक एक विकेट लिए। भारत का अब सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से हैं।

IND vs ZIM के बीच मैच में बने कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड्स, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. सिकंदर रजा टी20I में एक कैलेंडर वर्ष में 500+ रन बनाने और 25+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

2. भुवनेश्वर कुमार T20I में 10 मेडन ओवर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। सबसे करीब 9 के साथ जसप्रीत बुमराह हैं।

3. पुरुषों T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय:

भुवनेश्वर कुमार बनाम श्रीलंका, 2022
भुवनेश्वर कुमार बनाम इंग्लैंड, 2022
भुवनेश्वर कुमार बनाम ZIM, आज

4. यह तीसरी बार है जब भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में पुरुषों की T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया। किसी अन्य गेंदबाज ने एक ही वर्ष में एक से अधिक बार ऐसा नहीं किया।

24 फरवरी – बनाम SL लखनऊ में
9 जुलाई – बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन में
6 नवंबर – मेलबर्न में बनाम ZIM

5. आज भारत ने टी20I में जिम्बाब्वे के खिलाफ हाईएस्ट टोटल दर्ज किया।

6. T20I में भारतीयों द्वारा 200+ स्ट्राइक-रेट से सर्वाधिक 50+ स्कोर:
6 – सूर्यकुमार यादव
5 – युवराज सिंह
4 – केएल राहुल
3 – रोहित शर्मा

7. सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 1000 T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने गए।

8. आज भारत ने पहली बार जिम्बाब्वे को टीम से जिम्बाब्वे ss बाहर टी20I मैच खेला।

9. रोहित शर्मा ने एक कैलेंडर वर्ष में T20I में कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत हासिल की है।

10. के एल राहुल ने इस टी20I वर्ल्ड कप में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं।