Placeholder canvas

भारत vs ऑस्ट्रेलिया के मैच में बने कुल 10 रिकाॅर्ड, हीथर ग्राहम ने किया कमाल तो दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

भारत vs ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलिया ने आज अंतिम टी20I में भारत को 54 रन से मात दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की ये सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। आज ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अपना हाईएस्ट टी 20I स्कोर (196) दर्ज किया। जवाब में भारत की टीम 20 ओवर में केवल 142 रन बना पाई।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया के मैच में बने कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड्स, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. महिला टी20ई श्रृंखला में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज (पूर्ण सदस्य):

172 – दीप्ति शर्मा, यह श्रृंखला
170 – रेणुका ठाकुर, यह श्रृंखला
167 – सना मीर T20 WC, 2014 में
166 – अंजलि सरवानी , यह श्रृंखला

2. महिला T20I द्विपक्षीय श्रृंखला में, यह पहली श्रृंखला है जिसने 1500+ रन बने।

3. झूलन गोस्वामी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I (पुरुष/महिला) में एक से ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाली रेणुका सिंह केवल दूसरी भारतीय क्रिकेटर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रेणुका के मेडन ओवर :-
– करारा में, 2021
– ब्रेबॉर्न में, आज

4. W-T20Is में भारत के खिलाफ उच्चतम स्कोर

इंग्लैंड – 199/3 (2018), ब्रेबोर्न
ऑस्ट्रेलिया – 196/4 (2022), ब्रेबॉर्न*
ऑस्ट्रेलिया – 188/3 (2022), ब्रेबोर्न
ऑस्ट्रेलिया – 187/1 (2022), डीवाई पाटिल
ऑस्ट्रेलिया – 186/5 (2018), ब्रेबोर्न

ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी में 20 साल के बल्लेबाज ने मचाया धमाल, कूट डाले 161 रन, अब ठोका टीम इंडिया का दरवाजा

5. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवें या निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

ए इकुज़्वे-जी इशिम्वे (आरडब्ल्यूए) – 135* बनाम ईएसटी (2021)
ए गार्डनर-जी हैरिस (ऑस्ट्रेलिया) – 129* बनाम भारत (2022)
आर हेन्स-एम लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 119 * बनाम न्यूजीलैंड (2018)

6. टी 20I में एक द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक 170+ स्कोर (पुरुष या महिला)

भारत में IND-W बनाम AUS-W – 8 (2022)
बुल बनाम एसईआर – 7 (2022) बुल्गारिया में
WI बनाम IND – 6 (2019) भारत में
SA बनाम ENG – 6 (2020) दक्षिण अफ्रीका में
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड – 6 (2021) वेस्टइंडीज में

7. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

355 : झूलन गोस्वामी

183 : दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा अब दूसरे स्थान पर हैं।

8. ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज हीथर ग्राहम ने आज भारत के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने अपने 2 ओवर में केवल 8 रन देकर 4 विकेट लिए।

9. इस मैच में आज तीन बेटर्स ने अर्धशतक लगाया। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एशली गार्डनर और ग्रेस हैरिस ने अर्धशतकीय पारी खेली।

10. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आज आखिरी की 62 गेंदों पर 129 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से PAK बाहर, फाइनल की रेस में 4 टीमें, जानिए टीम इंडिया की पोजिशन