Placeholder canvas

कोरोना के नए स्ट्रेन का खौ’फ, भारत ने ब्रिटेन से आने-वाले सभी flight पर 7 जनवरी तक बढ़ाया प्रतिबंध

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने कोविड-19 के नए स्ट्रेन की घोषणा करी थी। जिसकी वजह से भारत ने यूनाइटेड किंगडम आने वाली सभी फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीँ इस बीच अब इस प्रतिबंध को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है।

दरअसल, खबर है कि भारत सरकार ने बुधवार को कोविड-19 के नए तनाव की वजह से यूनाइटेड किंगडम की फ्लाइट पर लगाए गये प्रतिबंध को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करके कहा कि  7 जनवरी 2021 तक और ब्रिटेन से उड़ानों के अस्थायी निलंबन का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद सख्ती से विनियमित बहाली होगी, जिसके लिए जल्द ही विवरण की घोषणा की जाएगी।”

इससे पहले भारत ने इससे पहले 23 दिसंबर को 31 तारीख तक ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन इस प्रतिबन्ध से पहले ब्रिटेन से भारत लौटे 20 लोगों ने अब तक SARS-CoV-2 के नए यूके वेरिएंट जीनोम के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस कोविड-19 के नए स्ट्रेन को लेकर जानकारी दी गयी है कि भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं और लक्षण यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में पाए गये हैं। वहीं इन लोगों में पाये गये कोविड-19 नए स्ट्रेन की जानकारी तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब में जांचे गए सैंपल से पता लगा है। वहीँ इन 6 लोगों के राज्य की सरकार द्वारा इन्हें सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है।

flights

आपको बता दें, ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा था कि ये 70 फीसदी तेजी से फैलता है, यही कारण है कि इसको लेकर काफी सतर्कता बढ़ती जा रही है। इसी के साथ कई देशों ने कोविड-19 के नए स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन से हवाई संपर्क बंद कर दिया था। वहीं भारत सरकार ने भी 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है।