Placeholder canvas

भारत के पास सुनील गावस्कर जैसा नया बल्लेबाज, 4 मैचों में कूट डाले 591 रन, फिर भी कप्तान-कोच कर रहे नजरअंदाज

भारत A की टीम का प्रमुख हिस्सा अभिमन्यु ईश्वरन ने एक के बाद एक लगातार चार सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा ठोक दिया हैं। अभिमन्यु ईश्वरन ने पहले बांग्लादेश A के खिलाफ दो मैच में दो शतक लगाए थे। अब उन्होंने रणजी में एक शतक ठोक दिया हैं। इससे पहले वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक लगा चुके है।

रणजी में नागालैंड के खिलाफ लगाया शानदार शतक

नागालैंड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने हाल में रणजी ट्रॉफी में 170 रन की शानदार पारी खेली। अभिमन्यु ईश्वरन के फर्स्ट क्लास के आंकड़े एकदम क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर जैसे है। उनका बैटिंग का अंदाज भी वैसा ही है।

सुनील गावस्कर की याद दिलाते है अभिमन्यु

सुनील गावस्कर अपने समय में भारतीय टीम के मुख्य बल्लेबाज हुआ करते थे। सुनील गावस्कर ने 348 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 51.46 की औसत से 25834 रन बनाए है। इसमें 81 शतक और 105 अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 34 शतक की मदद से 125 टेस्ट मैच में 51 के ऊपर की औसत से 10122 रन बनाए हैं। अब ठीक नहीं की तरह अभिमन्यु कंसिस्टेंसी से रन बना रहे है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की टीम का धुरंधर बना अफगानिस्तान टीम का कप्तान, आईपीएल में खेल चुका है 91 मैच

अभिमन्यु के आंकड़े : भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जल्दी बना सकते है जगह

अभिमन्यु ईश्वरन ने अभी तक 79 फर्स्ट क्लास मैच में 46.33 की औसत से 5746 रन बना लिए है। जिसमें 19 शतक और 23 अर्धशतक शामिल है। वहीं 78 लिस्ट A मैच में वह 46 की औसत से 3376 रन बना चुके हैं। जिसमें 7 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।

अभी की बात करे तो उन्होंने अपने पिछले 4 मैच में 591 रन बना लिए है। रणजी में उन्होंने नागालैंड के खिलाफ  मैच में 218 गेंदों पर 170 रन बना कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अगर अभिमन्यु ईश्वरन इसी तरह से बैटिंग करते रहे तो उन्हें जल्दी टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती हैं। उनकी मौजूदगी टीम को स्थिरता प्रदान करेगी। बांग्लादेश ks खिलाफ वह स्क्वाड का तो हिस्सा थे पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें- 4 मैचों में ठोक दिए 4 शतक, केएल राहुल को रिप्लेस को तैयार, फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका