Placeholder canvas

भारत – हॉन्ग कॉन्ग मैच में बने 18 एतिहासिक रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने Rohit Sharma

भारत ने आज एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से मात दी। भारत ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम 5 विकेट पर 152 रन बना पाई। भारत के लिए आज के मैच के स्टार रहें सूर्यकुमार यादव। जिन्होंने केवल 26 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए।

आज के मैच में बने कुल 18 रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा टी 20I में 3500 रन बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

2. के एल राहुल ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने 600 चौके पूरे किए।

3. निजाकत खान ने आज अपना 50वा टी 20I मैच खेला।

4.टी20ई में सर्वाधिक नाबाद 50+ स्कोर

18 – विराट कोहली*
9 – डेविड वॉर्नर
8 – जोस बटलर
8 – मोहम्मद रिजवान
8 – रोहित शर्मा

आज विराट ने टी20I में 18 वी बार नाबाद 5 प्लस स्कोर बनाया।

5. विराट कोहली ने आज रोहित शर्मा – 31 के साथ टी20I में संयुक्त रूप से सर्वाधिक पचास से अधिक स्कोर को बराबरी कर ली है।

6. विराट कोहली एशिया कप 2022 में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

7. विराट कोहली के नाम एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन हैं।

8. विराट कोहली ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 950 चौके पूरे किए।

9. सूर्यकुमार के नाम इस साल भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 14 मैच में 514 रन बनाए हैं। ये रन 190 के भी ऊपर की स्ट्राइक रेट से आए हैं।

10. सूर्यकुमार यादव ने अभी तक अपने कैरियर में 23 टी 20I पारियों में ये छठा अर्धशतक लगाया।

11. रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 12000 रन पूरे किए।

12. भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर चार में अपनी जगह पक्की कर ली है।

13. T20I में 250+ SR . के साथ भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर

118 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
68* – सूर्यकुमार बनाम एचकेजी
58 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड

14. भारत के लिए पहली 25 T20I पारियों में सर्वाधिक छक्के

43 – सूर्यकुमार यादव*
42 – केएल राहुल
41 – युवराज सिंह
28 – सुरेश रैना

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक सिर्फ 23 पारियां खेली हैं।

15. भारत ने एशिया कप में ये लगातार 14 वा मैच जीता।

16. बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप में लगातार सातवा मैच जीत रिकॉर्ड कायम किया।

17. रोहित शर्मा अब T20I अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में दूसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए – उन्होंने सिर्फ 37 मैचों में 31 जीत हासिल की हैं। उनसे ज्यादा मैच केवल महेंद्र सिंह धोनी ने जीते है। धोनी ने 72 मैच में 41 में जीत हासिल की हैं। आज उन्होंने विराट कोहली (30) को पीछे छोड़ा।

18. भारत ने आज आखिरी 4 ओवर में 78 रन बनाए।