Placeholder canvas

IND vs IRE : दूसरे टी20 में बने कुल 12 ऐतिहासिक रिकार्ड्स, संजू सैमसन-दीपक हुड्डा ने रचा इतिहास

IND vs IRE : भारत और आयरलैंड के बीच हुए एक रोमांचक मैच में भारत ने आयरलैंड को 4 विकेट से हरा सीरीज अपने नाम की। पहले खेलते हुए भारत ने 225 रन बनाए, पर सबकी सोच के उलट आयरलैंड ने शानदार खेल खेलते हुए 221 रन स्कोर पर लगा भारत को एक तगड़ी टक्कर दी। भारत की तरफ से दीपक हुड्डा ने शतक और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया।

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE ) के बीच हुए दूसरे टी20I में बने कुल 12 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. संजू सैमसन ने टी20I क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने मात्र 42 गेंदों पर 77 रन बनाए।

2. दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने भारत की तरफ से टी 20I में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी की। दोनों के बीच 176 रनों की साझेदारी हुई।

3. दीपक हुड्डा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया।

4. दीपक हुड्डा टी20I में भारत के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा, के एल राहुल और सुरेश रैना ने किया है।

5. भारत ने टी 20I क्रिकेट में 21वी बार 200 का आंकड़ा छुआ। भारत के अलावा कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई है।

6. उमरान मलिक ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया।

7. आयरलैंड और भारत के बीच हुए इस मुकाबले में भारत के तीन खिलाड़ी गोल्डन डक पर आउट हुए। वे खिलाड़ी थे दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल और अक्षर पटेल।

8. बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज में हार्दिक पांड्या ने सीरीज अपने नाम की।

9. दीपक हुड्डा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

10. भारत और आयरलैंड के बीच इस मुकाबले में कुल 446 रन बने।

11. आयरलैंड के खिलाड़ी क्रेग यंग ने अपना 50वां टी 20I मैच खेला।

12. भारत के खिलाफ ये आयरलैंड का सबसे ज्यादा टी20I स्कोर था। आयरलैंड ने इस मैच में 221 रन बनाए। इसके साथ ही आयरलैंड और भारत के बीच इस मुकाबले में कुल 25 छक्के लगे।