Placeholder canvas

IND vs SL : पहले दिन बने 9 रिकाॅर्ड, शानदार प्रदर्शन के बावजूद अनचाही लिस्ट में शामिल हुए अय्यर

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहें दूसरे टेस्ट पहले दिन का खेल गेंदबाजों के नाम रहा। जहां कुल 16 विकेट लिए गए। आज के दिन खेल खत्म होने तक भारत श्रीलंका से 166 रन आगे है। पहली पारी में अभी श्रीलंका के 4 विकेट बचे हुए है। भारत दूसरे दिन जल्द से ये विकेट लेना चाहेगा।

जहां स्पिनर श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी चमके। बुमराह ने दो शुरुआती विकेट लेकर शुरुआत की जिसके बाद शमी ने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का अहम विकेट लिया। एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए कुछ रन जोड़ने में कामयाब रहें। पर खेल खत्म होने से पहले वह भी पवेलियन लौट गए।

bumrah pink

भारत की तरफ से श्रेयस ने 92 और ऋषभ ने 39 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 252 तक पहुंचाने में मदद की। आज के मैच में कुल 8 रिकार्ड्स बने।

आइये डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र (IND vs SL)

1. श्रीलंका के खिलाड़ी सुरंगा लकमल का ये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी मैच है।

2. रोहित शर्मा की ये उपस्थिति अंतराष्ट्रीय मैचों में उनकी 400वीं उपस्थिति है। उन्होंने अब तक 45 टेस्ट, 230 ODI और 125 टी20I खेले हैं।

3. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अश्विन ने आज अपना 250वां मैच खेला। उन्होंने अब तक 113 ODI, 51 टी20I और 86 टेस्ट मैच खेल लिए है।

4.आज के मैच में श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 92 रन बनाए। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा पाया।

5. श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जोकि स्टंप्स के रूप में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। उनसे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाज भी स्टंप्स के रूप में नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके हैं।

6. आज के दिन में कुल 16 विकेट लिए गए। साथ ही कुल 338 रन बने। जिसमें से भारत ने 252 रन बनाए और श्रीलंका ने 86।

7. आज तीन विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट लेने से केवल 2 विकेट दूर है।

8. श्रीलंका के खिलाड़ी डिकवेला ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2500 रन पूरे कर लिए है।

9.धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट क्रिकेट में आज अपना 300वां चौका लगाया।