Placeholder canvas

IND vs SL: तीसरे T20 में श्रेयस अय्यर ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, मैच में बने कुल 10 बड़े रिकाॅर्ड

भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा कर एक बार फिर अपनी घरेलू सरजमीं पर एक और टीम को वाइट वाश कर सीरीज अपने नाम की। भारत को जीत के लिए 146 रन की आवश्यकता थी, जो भारत ने 19 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान में हासिल कर लिया। भारत की जीत के स्टार एक बार फिर श्रेयस अय्यर रहें। जिन्होंने नाबाद 73 रन बना टीम को जीत दिलाई।

1. रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक (125) मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए है। आज के मैच से पहले वह और पाकिस्तान के शोएब मलिक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे।

ROHIT SHARMA

2. भारत की टी20I में ये लगातार 12वीं जीत है। रोहित के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद ये टीम की लगातार 9वीं जीत भी है। रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका को वाइट वाश किया है।

3. आवेश खान ने आज टी20I में अपना पहला विकेट हासिल किया। इतना ही नहीं आज उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 23 रन लेकर 2 विकेट हासिल किए।

4. डी शनाका ने आज टी20I में अपना सर्वाधिक स्कोर (74*) दर्ज किया। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 54 था।

5. दुष्मंथा चमीरा ने टी20I क्रिकेट में छठी बार रोहित शर्मा को आउट किया।

6. दीपक हुड्डा को पदार्पण के बाद आज पहली बार टी20I में बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

7. यह तीसरी बार है जब श्रेयस ने सफेद गेंद के क्रिकेट में हैट्रिक 50+ स्कोर बनाया है।

71 65 70 53 – बनाम वेस्टइंडीज (वनडे)
103 52 62 – बनाम न्यूजीलैंड (एकदिवसीय)
57*74*52* – बनाम श्रीलंका (टी20)

8. श्रेयस अय्यर विराट कोहली के बाद टी20 सीरीज में लगातार 3 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

9. 3 मैच की श्रृंखला में 200 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर पहले भारतीय  खिलाड़ी बने।

10. लगातर 12 टी20I जीतने के बाद भारत, लगातार सबसे ज्यादा टी20I जीत दर्ज करने वाली सूची में अफगानिस्तान और रोमानिया के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुँच गया है।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रेयस अय्यर ने चौका जड़कर टीम इंडिया को दिलाई 6 विकेट से जीत, देखें पूरा स्कोरकार्ड