Placeholder canvas

IND vs SL: मोहाली टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, दूसरे दिन बने कुल 9 बड़े रिकाॅर्ड

IND vs SL: दिन 2 पर स्टंप – श्रीलंका 108/4। मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। श्रीलंका खेल में अभी भी 466 पीछे है।

आज के दिन रवींद्र जडेजा के बल्ले से नाबाद 175 रनों की पारी आयी। आर अश्विन ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं बाद में अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट झटकें। वहीं रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने एक एक विकेट लेकर टीम की पकड़ और मजबूत की। भारत अब तीसरे दिन श्रीलंका के सारे विकेट लेकर अपनी मैच पर पकड़ और मजबूत करना चाहेगा।

आज के मैच में कुल 9 रिकॉर्ड बने। जहां आज पूरा दिन रवींद्र जडेजा के नाम रहा। वहीं अश्विन और बुमराह के नाम भी कुछ रिकॉर्ड जुड़े।

1. आज रविन्द्र जडेजा ने अंतराष्ट्रीय करियर में अपना दूसरा शतक लगाया। यह अंतराष्ट्रीय करियर में अभी तक का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर (175*) है।

2. वहीं आर अश्विन के बल्ले से उनके टेस्ट करियर का 12 वां अर्धशतक आया। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 13 अर्धशतक है। जिसमें 12 टेस्ट और 1 ODI अर्धशतक शामिल है।

3. रविचंद्रन अश्विन-रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 7वें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी की।

4. रविन्द्र जडेजा ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए है। 284 मैचों (टेस्ट + ODI+ टी20I) में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की।

5. टेस्ट में 7वे नम्बर के खिलाड़ी के रूप में श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी बनाने वाले जडेजा तीसरे बल्लेबाज बने।

कानपुर में कपिल देव (1988)
अहमदाबाद में एमएस धोनी (2009)
मुंबई में एमएस धोनी (2009)
मोहाली में आर जडेजा (2022)*

6. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 21 घरेलू टेस्ट में 11वां 500+ स्कोर बनाया।

7. रवींद्र जडेजा का ये स्कोर (175*) अब भारत के लिए सातवें नंबर पर सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है।

8. श्रीलंका के खिलाफ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में रविन्द्र जेडजा ने आज अपने 50 चौके भी पूरे कर लिए है। श्रीलंका के खिलाफ अभी तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका एवरेज 55 से ऊपर है।

9. जसप्रीत बुमराह का ये श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच था जिसमें टेस्ट मैच में वह श्रीलंका के खिलाफ पहला विकेट हासिल करने में कामयाब हुए।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म; श्रीलंका के 4 विकेट गिरे, भारत के पास 466 रन की बढ़त