Placeholder canvas

IND vs WI: पहले वनडे में बने कुल 12 ऐतिहासिक रिकार्ड, शिखर धवन ने रचा इतिहास तो श्रेयस अय्यर ने किया कमाल

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए एक रोमांचक मैच को भारत ने 3 रन से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने ओडीआई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी 68वीं जीत दर्ज की। इस ODI सीरीज में भारत का नेतृत्व शिखर धवन कर रहें हैं तो वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरण हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI ) पहले ओडीआई में बने कुल 12 रिकॉर्ड

1.श्रेयस अय्यर एकदिवसीय प्रारूप (पारी के मामले में) में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे संयुक्त सबसे तेज भारतीय बन गए हैं।

2.श्रेयस अय्यर ने वनडे प्रारूप में सिर्फ 25 पारियों में 10 अर्द्धशतक और 1 शतक बनाया हैं।

3. शिखर धवन ने आज अपनी 150वीं पारी खेली। उन्होंने आज अपना 36वां अर्धशतक लगाया।

4.शिखर धवन इस ओडीआई सीरीज में भारत के कप्तान हैं। भारत ने इस साल अभी तक अंतराष्ट्रीय स्तर पर 7 अलग अलग कप्तान बना दिए हैं।

5.वेस्टइंडीज में (वनडे) में भारत के शीर्ष 3 द्वारा फिफ्टी प्लस स्कोर

रहाणे/धवन/कोहली (2017)
गिल/धवन/श्रेयस (2022)*

6. शिखर धवन छठी बार ओडीआई में नर्वस नाइंटीज में आउट हुए है। भारत की तरफ से नर्वस नाइंटीज में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले वह तीसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर 17 बार और सौरव गांगुली 6 बार नर्वस नाइंटीज में आउट हैं।

7. शिखर धवन पहली 150 वनडे पारियों में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी हैं

875: शिखर धवन*
771: हाशिम अमला
766: क्रिस गेल
737: मार्टिन गप्टिल

8. शिखर धवन पहली 150 पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के लिस्ट के नंबर तीन पर हैं।

7032: हाशिम अमला
6537: विराट कोहली
6422: शिखर धवन*
6280: विवियन रिचर्ड्स

9. शिखर धवन अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन गए है। उन्होंने 36 साल 229 दिन के होने पर टी कारनामा कर दिखाया उनसे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद अजरूद्दीन के नाम था।

10. शुभमन गिल वेस्टइंडीज में एकदिवसीय में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

11. कैरिबियन खिलाड़ी अलजारी जोसेफ के लिए ये 50वा ओडीआई मैच था।

12. ओडीआई में ये भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ 68 वी जीत थी।