Placeholder canvas

Padma Awards 2020:जेटली, सुषमा समेत 7 को पद्म विभूषण,16 को पद्म भूषण और 118 को मिलेगा पद्मश्री

भारत 26 जनवरी को पूरा भारत गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस मौके पर देश के सम्मानित और प्रतिष्ठित लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस बार जिन हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उसमें साल 1984 की भोपाल गै’स त्रा/स/दी के पी/ड़ित के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार शामिल हैं, जिन्हें मर/णोप/रां/त पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा लं/गर बाबा जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ सहित कुल 118 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।जानकारी के लिए आपको बता दें इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण,118 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इसमें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी नाम शामिल है

जानिए किन लोगों को मिला पद्म विभूषण का सम्मान- जॉर्ज फर्नांडिस (मर/णोप/रांत), अरुण जेटली (मर/णोप/रांत), सर अनिरुद्ध जुगनाथ, एमसी मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशा (मरणोपरांत).

Screenshot 3 2

जानिए किन लोगों को मिला पद्म भूषण का सम्मान- मुमताज अली, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोषी, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, एससी जमिर, अनिल प्रकाश दोषी, सेरिंग नंडोल, आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), मनोहर पर्रिकर, प्रो जगदीश सेठ, पीवी सिंधु, वेणु श्रीनिवासन

जानिए किन लोगों को मिला पद्मश्री का सम्मान- जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी, कंगना रनौत, एकता कपूर, करण जौहर समेत कुल 118 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दें,पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाले हस्तियों में लंगर बाबा जगदीश लाल आहूजा भी शामिल है, जो लंगर के लिए जाने जाते हैं और रोजाना फ्री में ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में गरीब मरी/जों और उनके तीमारदारों को भोजना मुहैया कराते हैं।