Placeholder canvas

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 सितंबर तक बढ़ाया प्रतिबंध, ये फ्लाइट्स नहीं होंगी प्रभावित

भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा भारत से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घोषणा करी है कि शिड्यूल्ड कमर्शियल पैसेंजर विमानों की उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब 30 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा।

DGCA ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा। इसी साथ ही एक सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा मामले के आधार पर चुने गए मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय शिड्यूल्ड उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है।

वहीँ DGCA  द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय सभी कार्गो के संचालन पर नहीं होगा साथ ही DGCA की ओर से अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगी। वहीँ वंदे भारत मिशन के तहत मई 2020 से और जुलाई 2020 से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय “एयर बबल” व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होटी रहेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित लगभग 25 देशों के साथ एयर बबल समझौते किए हैं। दो देशों के बीच एक एयर बबल पैक्ट के तहत,  दो देशों की एयरलाइनों द्वारा उनके क्षेत्रों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।

आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस से फैली महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 23 मार्च को इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से लेकर अभी तक सरकार किसी भी तरह के जोखिम को टालने के लिए इन उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों को टालते आ रही है। वहीँ इस इस कोरोना वायरस से अभी तक दुनियाभर के देशों में 45 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 21 करोड़ से ज्याद लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में कोहराम मचा है।