Placeholder canvas

दुबई में भारतीय दंपति की पाकिस्तानी ने कर दी ह’त्या, हुआ गिरफ्तार

जहां इस समय सभी देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं। वहीं इस बीच दुबई से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

कोरोना कहर के बीच खबर है कि दुबई  में 2 लोगों की डे’ड बॉडी मिली है। जिन 2 लोगों की डेड बॉडी मिली है वो दोनों ही लोग भारतीय नागरिक थे। बताया जा रहा है कि इस भारतीय कपल की 18 जून को पाकिस्तानी नागरिक ने ह’त्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक, ये लूटपाट का मामला था और इस डकैती में दोनों पति पत्नी की जा’न चली गयी। वहीं इन दोनों भारतीय नागरिक की मौ’त की पुष्टि भारतीय महावाणिज्यदूत विपुल ने की है।

1 60

गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, भारतीय महावाणिज्यदूत विपुल ने कहा कि “Mirador में हुए एक पति पत्नी की मौ’त के पीछे एक डकैती का मामला था वहीं उन्होंने ये भी  कहा कि डकैती में पति पत्नी की मौत हो गई,कुछ आभूषण चोरी हो गए। सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।”

वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकरी दी कि ये भारतीय दंपति की पहचान हिरेन अधिया और उनकी पत्नी विधी अधिया के रूप में हुई है। इसी के साथ विपुल ने ये भी बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। विपुल ने कहा कि घटना बहुत ही भया’वह और विचलित करने वाली है फिलहाल जांच जारी है।

1 61

इसी के साथ विपुल ने कहा कि दंपति का ऑफिस शारजाह में है और वे अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 13 और 18 वर्ष है। संयुक्त अरब अमीरात में उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था और बेटियाँ वर्तमान में पारिवारिक मित्रों के साथ रह रही हैं।