Placeholder canvas

IPL 2022 : प्लेऑफ से लगभग बाहर मुंबई इंडियंस को लगा एक और झटका, टीम का ये धाकड़ प्लेयर हुआ पूरे IPL से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस पर लगातार संकट छाया हुआ है। हर दिन किसी ना किसी तरीके की मुश्किलें इस टीम पर अपना कहा ढा देती हैं । इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस का एक खतरनाक गेंदबाज चोट के कारण पूरे आईपीएल सत्र से बाहर हो गया है।

अभी इस खिलाड़ी के स्थान पर नए खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के टाइमल मिल्स (Tymal Mills), जो कि मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल थे अब पूरी तरह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं उनके स्थान पर साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टबस (Triston Stubbs) को मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने टीम में शामिल किया है।

चोट के कारण बाहर हुए टाइमल मिल्स (Tymal Mills), साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने MI में जगह

tymil milsमुंबई इंडियन के खेमे से अभी तक जो खबर निकल कर सामने आई है उसके अनुसार इंग्लैंड के टाइमल मिल्स (Tymal Mills) के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर 21 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्ट्रबस (Triston Stubbs) को टीम से जोड़ा गया है। इ

स संबंध में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने प्रेस प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा,”मुंबई इंडियंस टीम ने टाइमल मिल्स के तौर पर साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्ट्रबस को साइन किया है। टाइमल मिल्स चोटिल हो गए हैं और बाकी आईपीएल सत्र से बाहर हो गए हैं।”

MI को अब इस युवा खिलाड़ी से अच्छे प्रदर्शन की आस

triston st

आपको बताते चलें कि मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। टाइमल मिल्स (Tymal Mills) के चोटिल होने के बाद इस टीम ने 21 साल की ट्रिस्टन स्ट्रबस को टीम में जगह दी है। जिसके लिए मुंबई इंडिया उन्हें 20 लाख रुपए के आधार मूल्य के साथ अपने साथ जोड़ा है।

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, ये युवा खिलाड़ी मध्यक्रम में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहा है। उन्होंने कुछ दिनों पहले जिंबाब्वे के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए पदार्पण मुकाबला खेला था। इस युवा खिलाड़ी ने डोमेस्टिक सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। ट्रिस्टन स्ट्रबस(Triston Stubbs) ने हाल ही में संपन्न हुई कि 20 घरेलू लीग में 17 T20 मुकाबला खेल कर तीन हाफ सेंचुरी सहित 506 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने इस सत्र में अब तक सिर्फ एक जीत हासिल की है। ऐसे मे वह 2 अंक लेकर दसवें नंबर पर है। और अभी भी मुंबई इंडियंस की टीम को कुल 4 मुकाबले खेलने हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम अब प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: क्या अर्जुन तेंदुलकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेंगे डेब्यू? मुंबई के मुख्य कोच ने दिया बड़ा बयान