Placeholder canvas

IPL 2022: क्या अर्जुन तेंदुलकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेंगे डेब्यू? मुंबई के मुख्य कोच ने दिया बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में अब तक के सफर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन औसत से भी नीचे का रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब तक कुल 9 मुकाबले खेल कर एक मैच जीत सकी है।

ऐसे में मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम अपने शेष बचे पांच मैचों में बेंच बैठे कुछ खिलाड़ियों को मैदान में उतरने का मौका दे सकती है।

इस युवा खिलाड़ी पर MI ने नहीं जताया है भरोसा

arjun tendulkar tपांच बार की चैंपियन Mumbai Indians के युवा खिलाड़ियों को मौका दिए जाने के लिए मशहूर है। मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कई सालों से युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतरने का मौका दे रही है।

इस कड़ी में इस सत्र में मुंबई इंडियंस की टीम ने तिलक वर्मा (Tilak Verma), ऋतिक शौकीन (Hrithik shaukeen) और डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald brevis) जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता चुकी है और उन्हें डेब्यू पहुंचने का मौका दिया है। हालांकि अब तक अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका नहीं मिला है जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल 30 लाख रुपए में खरीदा था।

आपको मालूम हो कि मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मुकाबला 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के प्रमुख कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस वार्ता करते हुए अर्जुन तेंदुलकर को मौका देने की संभावनाओं पर बात की है।

Arjun Tendulkar को मौका देने पर कुछ ऐसे हैं जयवर्धने के विचार

jayvardhane mi

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महिला जयवर्धने ने कहा,” ठीक है, मुझे लगता है कि हर कोई टीम के पास एक विकल्प है। हम देखेंगे की चीजें कैसे आगे की तरफ बढ़ती है। यह मैच अप के बारे में है कि हम कैसे मैच जीत सकते हैं। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हमें सही सही मैच – अप मिले।”

मुंबई इंडियंस के कोच महिला जयवर्धने ने बातचीत में आगे कहा,”हर खेल एक आत्मविश्वास की चीज होती है। हम अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं और यह एक साथ जीत हासिल करने और आत्मविश्वास वापस आने के बारे में है। मैदान में बेस्ट खिलाड़ियों को उतारा जाता है अगर अर्जुन उनमें से एक हैं, तो हम विचार करेंगे। लेकिन यह सब इन कांबिनेशन पर डिपेंड करता है।”

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पिछले सत्र में भी मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल थे और इस बार भी मुंबई इंडियंस की टीम से ही जुड़े हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने आई पी एल 2022 की मेगा नीलामी में 30 लाख रुपयों में खरीदा था। हालांकि, इस खिलाड़ी को अब तक इस सत्र में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें- डेविड वार्नर और रोवमन पॉवेल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, DC vs SRH के मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड्स