Placeholder canvas

DC vs MI: दिल्ली से मिली हार के बाद Rohit Sharma को लगा एक और झटका, लगाया गया 12 लाख रुपए का जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से रौंद दिया।

एक तरफ जहां रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम को पराजय झेलनी पड़ी है, तो वही निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाने के कारण मुंबई इंडियंस(MI) के कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुकाबले में हार मिलने के बाद रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा था कि वे मुकाबला हारने से निराश जरूर है, मगर यह अंत नहीं है।

Rohit Sharma पर लगाया गया 12 लाख रुपए का अर्थदंड

rohit ipl2022दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए इस मुकाबले के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को धीमी ओवरगति के लिए सजा सुनाते हुए 12 लाख रुपए का अर्थदंड दिया गया। मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में निर्धारित समय के अंदर गेंदबाजी नहीं कर सकी थी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा को जुर्माना के तौर पर 12 लाख रुपए की राशि अदा करनी होगी।

कुलदीप यादव को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

KULDEEP YADAV DCइंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में DC की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स की जीत में ललित यादव 48(38 गेंद,4 चौके, 2 छक्के) और अक्षर पटेल नाबाद 38 रन (17 गेंद,2 चौके,3 छक्के) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जबकि पृथ्वी शॉ ने आउट होने से पहले 38 रन (24 गेंद ,4 चौके, 2 छक्के) बनाये। युवा बल्लेबाज ललित यादव और ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बीच 75 रनों की साझेदारी की बदौलत दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज करने में सफल रही। मुकाबले में 3 विकेट हासिल करने वाले दिल्ली कैपिटल्स की स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

lalit

गौरतलब युवा बल्लेबाज ललित यादव (Lalit Yadav) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए।

इस युवा खिलाड़ी ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के साथ 22 गेंदों में 32 रन, अक्षर पटेल के साथ 30 गेंदों में 75 रनों की पार्टनरशिप करके मुंबई को हार के मुंह में धकेल दिया। मैच के दौरान एक समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर में 77/5 था। लेकिन जीत के लिए शेष बचे 100 रन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8.4 ओवर में ही बना डाले थें ।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार पर जानिए क्या बोले आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस