Placeholder canvas

IPL 2022 : इस बार आईपीएल में छाए रहे ये तीन बड़े विवाद, दिग्गज खिलाड़ियों के नाम रहे शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में फैंस को भरपूर मजा आया। लेकिन इसी के साथ भद्रजनों का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट में कई विवाद भी देखे गए। IPL 2022 के दौरान तीन ऐसे बड़े विवाद रहे जिनकी तरफ सभी का ध्यान गया।

आईपीएल के दौरान होने वाले इन तीन बड़े विवादों में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के भी नाम शामिल हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के दौरान वे कौन से तीन बड़े विवाद हैं? जिनमें कई दिग्गज खिलाड़ियों के भी नाम सामने आए हैं।

1- ‘नो बाल’ विवाद के बाद ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों को मैदान से बाहर आने का किया था इशारा

rishabh dc1IPL 2022, 34th Match (DC vs RR) इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 34वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में नो बॉल को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने जमकर हंगामा काटा था। उनके साथ मिलकर कई खिलाड़ियों ने भी विवाद को तूल दिया था।

आपको बताते चलें कि पूरा विवाद फुलटास गेंद को नो बॉल देने को लेकर था। एक तरफ जहां ऋषभ पंत की टीम गेंद को नो बॉल देने के लिए अंपायर पर प्रेशर डाल रही थी। इस पूरे विवाद पर ऋषभ पंत के अलावा शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) पर मैच फीस में कटौती करने का जुर्माना लगाया था।

2- कहासुनी के बाद रियान पराग और हर्शल पटेल ने मुकाबले के बाद नहीं मिलाया था हाथ

ipl 2022 controRCB vs RR Match : Indian Premier League के एक मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच विवाद हुआ था। दरअसल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की पारी समाप्त होने के बाद जिस दौरान रियान पराग डगआउट लौट रहे थे उसी दौरान हर्षल पटेल ने उन्हें कुछ कहा था।

इसके बाद रियान पराग ने भी पलट कर हषर्ल पटेल को तीखा जवाब दिया था। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच गहमागहमी का माहौल हो गया था। मामला यहां तक बढ़ गया था कि जब मुकाबला खत्म हुआ तब दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों ने आपस में हाथ मिलाया मगर हर्षल पटेल और रियान पराग और हर्शल पटेल ने हाथ नहीं मिलाया था।

रियान पराग ने हर्षल पटेल से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया था लेकिन हर्षल पटेल बगैर हाथ मिलाए ही आगे बढ़ गए थे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस गहमागहमी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

3-विराट कोहली का LBW आउट, काफी दिन तक रहा चर्चा का विषय

virat lbwIndian Premier League 18the Match : आई पी एल 2022 के 18 वें मुकाबले में घटित हुआ एक विवाद अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है।

इस मैच में थर्ड अंपायर द्वारा आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया था। जिसके बाद विराट कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया था। रिव्यू में अंपायर ने पाया कि बॉल बैट और पैड एक साथ टच हो रहे थे, लेकिन फिर भी विराट कोहली को आउट करार दिया गया। विराट कोहली को आउट देने के बाद सोशल मीडिया पर अंपायर की जमकर आलोचना हुई थी।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 Final: संजू सैमसन ने जीता टाॅस, गुजरात टाइंटस में हुआ एक बड़ा बदलाव, जानें प्लेइंग-11