Placeholder canvas

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, देखें संभावित टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले के साथ हो चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 5 बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच होना है।

इस मुकाबले को जीतने के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा को इस मुकाबले में घरेलू कंडीशन का फायदा मिलेगा।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant पूरी तैयारियों के साथ इस मुकाबले में उतरने की कोशिश में होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है।

इनके कंधों पर होगा ओपनिंग का दारोमदार

PRITHVI PRAC

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा बल्लेबाज पृथ्वी शा (Prithvi Shaw) और Tim Sefert पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सलामी बल्लेबाज के तौर पर नजर आए थे मगर अब वह मेगा ऑक्शन के जरिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम में शामिल हो चुके हैं। दूसरी तरफ पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बरकरार रखने का फैसला किया था।

ऐसा हो सकता है Delhi Capitals का मध्यक्रम

yash dhul1

मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले मेंनंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत खुद आ सकते हैं। यह विकेटकीपर बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखता है। उनके बाद मध्यक्रम में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की कप्तान यश धुल और रोव मैन पावेल और मनदीप सिंह पर टीम प्रबंधन भरोसा जता सकती है।

अक्षर पटेल निभाएंगे ऑलराउंडर की भूमिका

axar patel 1

इस बार के आईपीएल सीजन में अक्षर पटेल पर भरोसा जताते हुए टीम प्रबंधन ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले टीम में बरकरार रखा था। ऐसे में अब इस स्पिनर गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए इस सत्र में बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी।

इन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है Delhi Capitals

SHARDUL IPL1दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मेगा ऑक्शन के जरिए इस बार के आईपीएल टूर्नामेंट के लिए कमलेश नागरकोटी और खलील अहमद को खरीदा है। जबकि शार्दुल ठाकुर को भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें साल 2022 के आईपीएल के लिए खरीदा था। दूसरी तरफ कुलदीप यादव और चेतन सकारिया में से किसी एक खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

Delhi Capitals की संभावित टीम

dc2

टिम सेफर्ट, पृथ्वी शा, यश ढुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मनदीप सिंह, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव और खलील अहमद।

ये भी पढ़ें- अगर इन 11 धुरंधर खिलाड़ियों के साथ उतरी Delhi Capitals, तो IPL 2022 जीतने की बन सकती है सबसे प्रबल दावेदार