Placeholder canvas

IPL 2022: हार्दिक पांड्या की टीम को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपना नाम वापस लिया

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने साल 2022 के आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। यह अंग्रेज खिलाड़ी साल 2022 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम में शामिल था। इस खिलाड़ी ने लंबे वक्त तक बायो बगल में रहने के दौरान आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी पिछले हफ्ते गुजरात टाइटंस की टीम को दे दी है।

मगर अभी तक अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। इस खिलाड़ी को आईपीएल साल 2022 के ऑप्शन में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने दो करोड़ रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी जेसन राय (Jason Roy) एक बार और आईपीएल से अपना नाम वापस ले चुके थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए की बेस्ट प्राइस में खरीदा था मगर निजी कारणों का हवाला देते हुए वे आईपीएल से अलग हो गए थे। जेसन रॉय इससे पहले साल 2017 में गुजरात लायंस साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स और 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

साल 2021 के आईपीएल में अनसोल्ड रहे थे मगर…

jason ray2

जेसन रॉय साल 2021 के आईपीएल में अनसोल्ड रहे थे मगर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के चोटिल हो जाने के कारण हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी थी।

अब तक इस अंग्रेज खिलाड़ी ने आईपीएल में कुल 13 मैच खेलकर 29.90 की औसत और 129.01 की स्ट्राइक रेट की मदद से 329 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। एक अर्धशतक उन्होंने दिल्ली और एक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बनाया है।

PSL में किया था शानदार प्रदर्शन

jason ray psl

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जैसन राय ने हाल ही में संपन्न हुई पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। अंग्रेज बल्लेबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कुल 6 मुकाबले खेल कर 50.50 की औसत और 170.22 की स्ट्राइक रेट से कुल 303 रन बनाए थे। इस पाकिस्तानी लीग में जेसन रॉय क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में शामिल थे।

साल 2022 का आईपीएल 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। तकरीबन 2 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सारे मुकाबले (लीग चरण के) मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च को होगी जबकि फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा।

इससे पहले भी बायो बबल के कारण IPL से अलग हो चुके हैं खिलाड़ी

zampa 2

आपको बता दें कि जेसन रॉय से पहले भी कई खिलाड़ी बायो बबल के कारण आईपीएल से हट चुके हैं। अगर बात करें साल 2021 के आईपीएल की तो लियाम लिविंगस्टोन ने आईपीएल के पहले चरण से अपना नाम वापस ले लिया था और राजस्थान रॉयल्स की टीम को छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया के एडम जांपा और केन रिचर्डसन ने भी बायो बबल के कारण टीम का साथ छोड़ दिया था।