Placeholder canvas

Video: लिविंगस्टोन ने जड़ा 117 मीटर लंबा छक्का, गेंदबाज फील्डर हैरान, बल्ला देखने लगे राशिद खान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में Gujarat Titans और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने पांचवीं जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। तो वहीं इस मुकाबले में Gujarat Titans की टीम को आठ विकेट की बड़ी हार झेलनी पड़ी।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में Punjab Kings को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की रही। जिन्होंने अपने नाबाद अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए स्कोर को फतह करने में कामयाबी पाई।

मगर इस मुकाबले में आखिरी में धमाकेदार एंट्री करते हुए लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने महफिल लूट ली। इस बल्लेबाज ने 10 गेंदों का सामना करते हुए मुकाबले में विस्फोटक 30 रन बनाए। अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके भी उड़ाए।

लिविंगस्टोन ने जड़ा सीजन का सबसे लंबा छक्का

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने इस सत्र का सबसे लंबा छक्का लगाया। जिसकी दूरी 117 मीटर थी। छक्के की खास बात यह थी कि यह स्टेडियम पार कर गया। इसी के साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस के देवाल्ड ब्रेविस के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

देवाल्ड ब्रेविस ने इस सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए 112 मीटर लंबा छक्का लगाया था। जबकि इस बार सबसे लंबा छक्का मारने के मामले में नंबर तीन और नंबर पांच पर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) का ही नाम है। कल के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 117 मीटर लंबा छक्का जड़ने से पहले उन्होंने 108 और 106 मीटर लंबे छक्के लगाए हैं।

मौजूदा सत्र में 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

22 1

इस सत्र में सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के नाम पर है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 117 मीटर का छक्का लगाया।

दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के देवाल्ड ब्रेविस (Dewald bravies) हैं जो इस सत्र में 112 मीटर लंबा छक्का लगा चुके हैं। नंबर 3 पर एक बार फिर लिविंगस्टोन का नाम है। उन्होंने इस सीजन में पहले 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

नंबर चार पर राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (Josh Butler) है जिन्होंने 107 मीटर लंबा छक्का लगाया था। और पांचवें स्थान पर एक बार फिर लियाम लिविंगस्टोन है जिन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

मोहम्मद शमी की गेंद को भेजा 117 मीटर दूर

shami gt

पंजाब किंग्स के लिए लक्ष्य का पीछा कर रहे लियाम लिविंगस्टोन (Liam livingstone) ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के 16 वें ओवर में लगाया। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के हाथों में था।

जिस गेंद पर लियम लिविंगस्टोन में सबसे लंबा छक्का लगाया है उसे मोहम्मद शमी ने लगभग 134.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी।

मोहम्मद शमी की इस गेम को लियाम लिविंगस्टोन ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ छक्के के लिए भेजा। इसके बाद गुजरात टाइटंस के राशिद खान मजाकिया लहजे में लियाम लिविंगस्टोन का बल्ला जांचने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने 43 गेंद में ठोके 79 रन, गुजरात ने बैंगलोर को 6 विकेट से हराया