Placeholder canvas

IPL 2022: लगातार हार पर मुंबई इंडियंस का सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक, भड़के फैन्स ने लगा दी मीम्स की बाढ़

IPL 2022, 37th Match : रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है। यह मुंबई इंडियंस की लगातार आठवीं हार है।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने गेंदबाजों के दम पर लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow super Giants) टीम को 168 रनों पर रोकने में सफल रहे मगर उनके बल्लेबाज इस लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम साबित हुए।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मुकाबले में मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 132 रन ही बना पाए। जिसके चलते मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 36 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।

लखनऊ के लिए केएल राहुल ने खेली नाबाद शतकीय पारी

kl rahulमुंबई के कप्तान Rohit Sharma ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आई लखनऊ की टीम के लिए कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार शतक लगाते हुए 103 रनों की नाबाद पारी खेली। लखनऊ के लिए केएल राहुल के प्रदर्शन को हटा दे तो कोई अन्य खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका।

दूसरी तरफ टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अच्छी शुरुआत की उन्होंने 31 गेंदों पर 39 रनों की सधी हुई पारी खेली मगर उनके साथी ओपनर खिलाड़ी इशान किशन (Ishan Kishan) 20 गेंदों में 8 रन बनाकर जल्द पवेलियन लौट गए थे।

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो रही है मुंबई इंडियंस

Rohit Sharmaलखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही है। मुंबई इंडियंस अब तक टूर्नामेंट में आठ मुकाबले खेल कर आठों में हार का मुंह देख चुकी है।

ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के फैंस भी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। और मुंबई इंडियंस की टीम की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग कर रहे हैं। इसी सफर में आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर चल रहे मीम…