Placeholder canvas

IPL 2022: पहले मैच में इन 11 प्लेयर के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस, सूर्यकुमार की जगह किसे मिलेगा मौका?

CSK vs KKR के मुकाबले से आईपीएल का बिगुल बज चुका है। ऐसे में अब रविवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।

मेगा ऑक्शन के जरिए कई नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने इस बार के टूर्नामेंट में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी जबकि दिल्ली कैपिटल्स(DC) की टीम में युवाओं की भरमार है ऐसे में MI के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम के चयन को लेकर काफी तैयारियां कर रहें हैं।

ये खिलाड़ी कर सकते हैं पारी की शुरुआत

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले से इस सीजन के टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज करेगी। इस टीम के लिए फायदे की ये है कि काफी अनुभव रखने वाली सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और ईशान किशन एक बार फिर फिर मैदान में दिखेगी।

आपको बता दें कि मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को रिलीज करने के बाद दोबारा मेगा ऑक्शन के जरिए 15 करोड़ की बड़ी राशि खर्च करके टीम में जोड़ा है।

Mumbai Indians के मध्यक्रम पर एक निगाह

kiron polard..1मुंबई इंडियं (Mumbai Indians) स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसे तेज तरार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की कमी जरूर महसूस होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि या खिलाड़ी चोट के चलते शुरुआत के कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकता है।

सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा (Tilak Verma) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। और इनके अलावा टिम डेविड (Tim David) और किरॉन पोलार्ड (Kieron Pollard) मध्यक्रम में मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी करते देखें जा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की संभावित प्लेइंग इलेवन देखिए यहां पर

mi head

 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को दिया KKR की जीत का क्रेडिट, बताया विपक्षी कब डरते हैं धोनी से