Placeholder canvas

IPL 2022 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स टाॅप पर, दूसरे नंबर पर PBKS; जानिए अंकतालिका में टीमों की स्थिति

IPL 2022 Points Table: रविवार 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में ऋषभ पंत की DC ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली MI को 4 विकेट से हरा दिया।

अपना पहला मुकाबला जीतने के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिल हो गई, जबकि रविवार के डबल हैडर के दूसरे मैच में मयंक अग्रवाल के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स की टीम ने आरसीबी को 5 विकेट से मात दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने 6 गेंद शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

TOP पर दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2022 Points Table)

dc batतीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद PBKS की टीम ने KKR को पीछे छोड़ दिया। ऐसे में अब पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका (IPL 2022 Points Table) में नंबर -2 पर है।

दूसरी तरफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछली बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी थी। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स अपने अपने मुकाबले जीत लिए हैं लेकिन रन रेट के लिहाज से DC (0.914) टॉप पर है।

नंबर -4 पर CSK

dhoni jadeza

टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की तीनों को अपने पहले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा है।

लेकिन रन रेट के लिहाज से चेन्नई सुपरकिंग्स अंकतालिका (IPL 2022 Points Table) में चौथे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पांचवे और मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर है। जबकि बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम की तो इन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत नहीं की है।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर पर एक नजर

kuldeep yadav may not be indias no1 overseas spinner just yet but he was potm vs mi

टूर्नामेंट में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने PBKS के खिलाफ 88 रनों की पारी खेलकर MI के इशान किशन(81) और CSK के धोनी(50) को पछाड़ दिया है। दूसरी तरफ पर्पल कैप की रेस पर नजर दौड़ाएं तो पहले स्थान पर कुलदीप यादव (3 विकेट) हैं। उनके बाद ड्वेन ब्रावो (3 विकेट) और बासिल थांपी (3 विकेट) का नंबर आता है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022, Orange Cap : ऑरेंज कैप हासिल करने की रेस शुरू, ये बल्लेबाज दौड़ में हैं सबसे आगे