Placeholder canvas

IPL 2022: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की लगातार 5वीं हार, 12 रन से पंजाब किंग्स जीता; देखें स्कोरकार्ड

PBKS vs MI : इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2022) में आज खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 12 रनों से हरा दिया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की ये लगातार पांचवीं हार है।

पंजाब किंग्स की टीम ओपनर शिखर धवन की 70 रन की तूफानी पारी और कप्तान मयंक अग्रवाल 52 रन की बदौलत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को मात देने में सफल हुई। जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए Devald Brevis 49 रन (25 गेंद,4 चौके, 5 छक्के), सूर्यकुमार यादव 43 रन और तिलक वर्मा 36 रन (20 गेंद, 3 चौके,2 छक्के ) ने अपने बल्ले से योगदान दिया।

मगर ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला सके।पंजाब किंग्स के लिए इस मुकाबले में ओडियन स्मिथ ने 3 विकेट, कैगिसो रबाडा ने 2 विकेट और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिया।

मुम्बई की शुरुआत रही खराब

rohit ipl 2022

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत खराब रही। उसने 31 रन के कुल योग पर पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विकेट गंवाया और टीम के स्कोर में 1 रन जोड़ने के साथ दूसरा विकेट ईशान किशन (Ishan Kishan) (3) के रूप में खो दिया।

हालांकि रोहित शर्मा ने 17 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। रोहित शर्मा कैगिसो रबाडा की गेंद पर वैभव अरोड़ा को कैच देकर पवेलियन लौटे, जबकि ईशान किशन को वैभव अरोरा ने जितेश शर्मा के हाथों कैच कराकर आउट किया।

Devald Brevis 1 ओवर में 4 सिक्स लगाए

devald brevis

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान पारी के नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए पंजाब किंग्स की तरफ से राहुल चाहर आए। राहुल चाहर (Rahul Chahar) के पहले ओवर में मुंबई इंडियंस Devald Brevis ने रौद्र रूप अपनाते हुए राहुल चाहर के ओवर की दूसरी गेंद को चौके के लिए भेजा।

इसके बाद की अगली 4 गेंदों को उन्होंने 6 रनों के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस की टीम मुकाबले में लौट आई। राहुल चाहर के इस ओवर में कुल 29 रन बने।

राहुल चाहर को निशाना बनाने वाले देवाल्ड ब्रेविस ने अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान 25 गेंदें खेलकर 4 चौके और 5 छक्कों की बदौलत कुल 49 रनों की शानदार पारी। हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा करने से 1 रन से चूक गए। उन्हें कैरिबियाई खिलाड़ी ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने अपना शिकार बनाया।

PBKS के लिए धवन – अग्रवाल ने शानदार पारियां

2 160आईपीएल का आज 23 वा मुकाबला महाराष्ट्र एमसीए क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली और दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी हाथ खोलते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 70 रन की तूफानी पारी के दौरान 50 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

MI के लिए Basil Thampi ने लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट

मुंबई इंडियंस के लिए Basil Thampi ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। मुरुगन अश्विन (M. Ashwin) ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 34 रन के एवज में एक सफलता हासिल की। वहीं, जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने 4 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी एक सफलता हाथ लगी उन्होंने 4 ओवर में 28 रन खर्च करके 1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें- क्या विराट कोहली आउट नहीं थे? आरसीबी ने MCC के नियम का हवाला देते हुए दी प्रतिक्रिया