Placeholder canvas

MI vs DC : हार के बाद छलका कप्तान रोहित शर्मा का दर्द, बताया दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कहां हुई चूक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI ) की टीम और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आमने-सामने थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बैटिंग के लिए मुंबई इंडियंस की टीम को न्योता दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 178 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों के दम पर 9 गेंद पहले ही प्राप्त कर लिया। दिल्ली के हाथों मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि इस हार से उन्हें निराशा जरूर हुई है मगर यह अंत नहीं है।

हार से निराश जरूर लेकिन ये अंत तो नहीं…

हार से निराश मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुकाबले के बाद कहा,” हमें लगा कि यह एक अच्छा स्कोर है। यह पिच ऐसा नहीं था, जहां आप 170 के करीब रन बना लेंगे। हमारी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, हालांकि हमने मैदान पर कुछ गलतियाँ कीं, जो योजना के अनुसार नहीं हुईं। लेकिन वे चीजें हो सकती हैं। हमें बस इसे सुधार की दरकार है।”

उन्होंने आगे कहा,” हम हमेशा तैयार होकर आते हैं चाहे वह पहला गेम हो या आखिरी गेम। हम हर मैच जीतना चाहते हैं। वो अलग बात है कि चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं लेकिन ऐसा होता है। यह इस सीज़न का पहला मैच था, इससे हमने काफ़ी कुछ सीखा। भले ही यह हमारे लिए निराशाजनक है लेकिन यह पहला मैच था।”

4 विकेट से जीती DC की टीम

lalit

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में DC की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स की जीत में ललित यादव 48(38 गेंद,4 चौके, 2 छक्के) और अक्षर पटेल नाबाद 38 रन (17 गेंद,2 चौके,3 छक्के) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि पृथ्वी शॉ ने आउट होने से पहले 38 रन (24गेंद ,4 चौके, 2 छक्के) बनाये।

उन्हें बेसिल थम्पी ने ईशान किशन को कैच आउट कराया। जबकि शार्दुल ठाकुर ने 22 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिए बासिल थंपी ने 3 विकेट और मुर्गन अश्विन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें- DC vs MI : ललित-अक्षर की जोड़ी ने पलटा हारा हुआ मैच, दिल्ली ने मुबंई को दी 4 विकेट से मात