IPL 2022 में मुंबई इंडियंस क्यों नहीं कर पाई अच्छा प्रदर्शन? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिहाज से बेहद अहम था।

अगर दिल्ली कैपिटल की टीम इस मुकाबले को जीत जाती है तो वह प्ले आफ में जगह बना सकती थी। हालांकि उसे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से मुंह की खानी पड़ी। इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल का सफर यहीं पर थम गया।

दिल्ली की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। पिछले मुकाबले में की गई उनकी एक गलती टीम पर भारी पड़ी है। हालांकि इस सत्र में उनके बल्ले से कई बार कुछ छोटी- बड़ी पारियां निकली है।

पहली ही गेंद पर आउट थे टिम डेविड!

tim devid ultr

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने लीग चरण का अपना आखिरी- आखिरी मुकाबला खेला। यह मुकाबला काफी हाई वोल्टेज था। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगर इस मुकाबले को दिल्ली जीतती तो वह प्ले ऑफ में जगह बनाती लेकिन मुंबई की जीत ने दिल्ली का दिल तोड़कर आरसीबी (RCB) को प्ले ऑफ टिकट दिला दिया।

इस मुकाबले में जब मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा कर रही थी उसी दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड पहली ही गेंद पर DRS लेने का मौका गवा दिया था।

अगर यहां पर ऋषभ पंत डीआरएस ले लेते तो निश्चित तौर पर डेविड को पवेलियन लौटना पड़ता और ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में फंस जाती है और मुकाबले का रिजल्ट बदल सकता था, हालांकि, ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया था कि उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से सलाह लेकर ही DRS नहीं लेने का फैसला किया था। जबकि गेंद टिम डेविड के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समाई थी।

Tim David ने उठाया जीवनदान का भरपूर फायदा

tim vs dcइसके बाद टिम डेविड (Tim David) ने शनिवार के मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस के लिए कमाल किया। इस खिलाड़ी ने मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ 34 रनों की पारी खेली इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के भी निकले।

मुकाबले के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब लग रहा था कि मुकाबला मुंबई इंडियंस के हाथ से निकल जाएगा मगर टिम डेविड ने क्रीज पर आते ही पूरा खेल बदल दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने भी डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों 21 रनों का योगदान दिया।

Rohit Sharma ने किया ऋषभ पंत का बचाव

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma ने मुकाबला जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के युवा कप्तान ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा,“वह एक क्वालिटी कप्तान है, हमने पिछले सीजन में देखा है कि वह अपनी टीम का नेतृत्व कैसे करता है। कभी-कभी चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं, मैं ऐसी परिस्थितियों से गुजरा हूं, ऐसी चीजें मैदान पर होती हैं, कभी-कभी चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं।’

‘वह बहुत कुछ सीख सकता है और कोशिश कर सकता है और चीजों को सरल रख सकता है, उसके पास बढ़िया दिमाग है, वह खेल को पीछे से अच्छी तरह से पढ़ता है, और इस तरह की गड़बड़ी हो सकती है और खुद पर शक नहीं करना महत्वपूर्ण है। वह मजबूत वापसी करेंगे।’

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस क्यों नहीं कर पाई अच्छा प्रदर्शन?

2 260

Rohit Sharma ने कहा, ‘यह सीजन हमारे लिए थोड़ा निराशाजनक रहा क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पाए। हम जानते हैं कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको लय बनानी होती है। शुरू में जब हम एक के बाद एक मैच हार रहे थे तो वह मुश्किल दौर था।

हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था कि हमने जो भी रणनीति बनाई थी, हम उसके अनुसार चलें। हम जैसा चाहते थे यह वैसा नहीं हुआ। जब आपके पास एक नई टीम होती है तो कभी-कभी ऐसा होता है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को अपनी भूमिका समझने में समय लगता है। कुछ खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी के लिए पहली बार खेल रहे थे।’

ये भी पढ़ें- विराट कोहली और सौरव गांगुली में कौन है बेहतर कप्तान? वीरेंद्र सहवाग ने दिया यह जवाब