Placeholder canvas

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे ये 5 उम्र दराज खिलाड़ी, एक की उम्र है 42 के पार

साल 2022 के आईपीएल के मेगा ऑक्शन में बस चंद दिनों का ही फासला बचा है। अबकी बार के आईपीएल सीजन में दो नई टीमों के शामिल होने के बाद टीमों की संख्या 8 की बजाए 10 हो गई है। पिछले सीजन में 60 मैच खेले गए थे। और अब की बार कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल के मेगा ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट सामने आ चुकी है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में 2 दिनों तक खिलाड़ियों की नीलामी चलेगी। साल 2022 के आईपीएल के लिए पांच ऐसे खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे जो अपने दम पर मैच का रूख बदल सकते हैं। आइए जानते हैं उन पांच उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में।

इमरान ताहिर (Imran Tahir) (42 वर्ष )

IMRAN TAHIR

दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) 42 की उम्र को पार कर चुके हैं। ये अफ्रीकी खिलाड़ी साल 2022 की नीलामी में नजर आएगा। इससे पहले इमरान ताहिर (Imran Tahir) सीएसके, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेल चुके हैं।

फिडेल एडवर्ड्स (40)

fidel wi

फिडेल एडवर्ड्स (Fiddle Edwards) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज हैं। विंडीज का यह खिलाड़ी साल 2022 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेगा। फिडेल एडवर्ड्स 40 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। और यह अब तक आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके है।

अमित मिश्रा ( 39 साल)

amit ipl

टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अमित मिश्रा(Amit Mishra) साल 2022 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। यह खिलाड़ी आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ी में से एक है और अब उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल है।

अमित मिश्रा साल 2022 की मेगा नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

एस श्रीसंत (38 वर्ष)

sriant5

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (Sreesanth) साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में प्रतिबंध झेलने के बाद अब एक बार फिर आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है। उन्होंने मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम भी दिया है। 6 फरवरी को वह 39 साल के हो जाएंगे। श्रीसंत इससे पहले कोच्चि टस्कर्स केरल, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

ड्वेन ब्रावो (38 वर्ष)

Dwayne Bravo

 

कैरेबियाई खिलाड़ी Dwayne Bravo पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में सीएसके के लिए खेलते नजर आए थे। मगर साल 2022 के आईपीएल के लिए सीएसके की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। ऐसे में यह खिलाड़ी भी साल 2022 के मेगा ऑक्शन में नजर आएगा। ड्वेन ब्रावो इससे पहले गुजरात लायंस, सीएसके और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- IPL मेगा नीलामी में नजर आएंगे अमेरिका, नेपाल, नामाबिया के सितारे, जानिए कितना है बेसप्राइस